- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli »
- Diwali Scam Game Of Fake Indian Currency Worth Rupees 1 Crore
रियल लाइफ में ‘फर्जी’ सीरीज जैसा कांड…1 करोड़ के नकली नोटों का खौफनाक खेल!
Maharastra News: दिवाली त्योहार के सीज़न में नकली नोटों को बाज़ार में खपाने की तैयारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की सांगली पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांक्तिक तस्वीर (Image- Social Media)
Maharashtra News: दिवाली के सीज़न में नकली नोटों को बाज़ार में खपाने की तैयारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की सांगली पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो दिवाली के सीज़न में करोड़ों रुपये के नकली नोट बाज़ार में खपाने वाले थे। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
सांगली पुलिस अधीक्षक के डेस्क पर रखे लगभग करोड़ रुपये के 500 और 200 रुपये के नकली नोट हैं। भारतीय नोटों जैसे, जैसे ये करारे-करारे बैंक से निकाले गए हों, लेकिन ये नोट जितने देखने में अच्छे लग रहे हैं, वे आपकी जेब और देश की अर्थव्यवस्था को नुक़सान पहुंचाने के लिए काफी हैं।
सांगली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट बनाना सीखा था।
सम्बंधित ख़बरें
रुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
गोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
गोंदिया में किसानों ने चुकाया 246 करोड़ का फसल कर्ज, 92% से ज्यादा वसूली
‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
पुलिस की कार्रवाई जारी
पहली गिरफ्तारी 8 अक्टूबर को हुई, जब पुलिस ने मिरज के नीलजाजी-बामणी रोड, कोल्हापुर पुल के नीचे जाल बिछाकर सुप्रित कडप्पा देसाई (22), निवासी गडहिंगलज, जिला कोल्हापुर को पकड़ा। देसाई के पास से 500 रुपये के 84 नकली नोट, कुल 42,000 रुपये की नकली मुद्रा बरामद की गई। पूछताछ में देसाई ने बताया कि राहुल राजाराम जाधव (33), हत्कनंगले, जिला कोल्हापुर, नकली 200 और 500 रुपये के नोट तैयार करने का काम करता था।
जाधव के साथ देसाई, इब्रार आदम इनामदार (44), कसबा बावडा, और नरेंद्र जगन्नाथ शिंदे (40), राजारामपुरी, कोल्हापुर नकली नोटों के परिवहन में शामिल थे।
इब्रार आदम इनामदार महाराष्ट्र पुलिस में पुलिस कांस्टेबल हैं जो खाकी वर्दी की आड़ में नकली नोट के ट्रांसपोर्टेशन का काम करते थे। इसके बाद पुलिस ने जाधव को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया और उसके पास से 500 रुपये के 68 नकली नोट (कुल 64,000 रुपये), एक लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण जब्त किए, जिनका उपयोग नकली मुद्रा छापने में किया जा रहा था।
जांच में पता चला है कि दिवाली के त्योहार में जब बाज़ार में सबसे ज़्यादा खरीददारी होती है, तब मुंबई और पुणे जैसे बाज़ारों में छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के यहाँ नकली नोट खपाने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
सांगली के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया, “अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेजा है। कुल 98,53,300 रुपये की नकली मुद्रा जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में यह एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा प्रतीत होता है। आगे की जांच जारी है।”
सांगली पुलिस ने बताया कि देसाई और जाधव से पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली। इसके बाद पुणे-बेंगलुरु हाइवे के पेठनाका इलाके में बिना नंबर प्लेट वाली SUV को रोककर इनामदार और शिंदे को गिरफ्तार किया गया। वाहन से 500 रुपये के 19,535 नकली नोट (कुल 97,67,500 रुपये) और 200 रुपये के 429 नकली नोट (कुल 85,800 रुपये) बरामद किए गए। इसके अलावा, सिद्धेश जगदीश म्हात्रे (38), निवासी मालाड (पूर्व), मुंबई को भी गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें- नासिक पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, ‘कानून का जिला’ बनने की ओर बड़ा कदम
जांच में यह भी सामने आया है कि जाधव के खिलाफ अन्य राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में महात्मा गांधी चौक पुलिस स्टेशन, मिरज में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 178, 179 और 180 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Diwali scam game of fake indian currency worth rupees 1 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर में रामायण पढ़ते समय ये कांड क्यों छोड़ देते हैं लोग? जानिए क्या है वजह
Apr 03, 2026 | 05:20 PM‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMरुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
Apr 03, 2026 | 05:10 PMआज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
Apr 03, 2026 | 05:10 PMगोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 03, 2026 | 05:05 PM‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:02 PMबीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












