Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tanaji Sawant: तानाजी सावंत के लिए ‘सागर’ के गेट बंद? CM फडणवीस ने मिलने से किया मना

क्या महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के लिए सागर बंगले के दरवाजे बंद हो गए हैं? मंत्री पद न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री तानाजी सावंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने सागर बंगले पहुंचे थे।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 05, 2025 | 06:42 PM

तानाजी सावंत और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: क्या महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और शिवसेना नेता तानाजी सावंत के लिए सागर बंगले के दरवाजे बंद हो गए हैं? इस सवाल के पीछे कारण यह है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें मुलाकात का समय नहीं दिया है। मंत्री पद न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री तानाजी सावंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने सागर बंगले पहुंचे, लेकिन उन्हें बंगले के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।

सावंत को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन बाद में खबर आयी कि सीएम फडणवीस ने उनसे मिलने से मना कर दिया। सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत द्वारा मंत्री रहते हुए लिए गए निर्णयों की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं सरकार में रहते हुए तानाजी सावंत ने कुछ ठेकों के लिए टेंडर निकाले थे। वित्तीय प्रावधान के अभाव के बावजूद इस कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई। चर्चा है कि इसी वजह से मुख्यमंत्री फडणवीस ने संबंधित टेंडर को निलंबित कर दिया है। इसीलिए सावंत बेहद नाराज हैं। इसके बाद तानाजी सावंत मुख्यमंत्री से मिलने गए।

बजट सत्र शुरू होने के बाद पहुंचे थे मिलने

नागपुर में हुए शीतकालीन सत्र के दौरान तानाजी सावंत अनुपस्थित थे। हालांकि, सोमवार यानी 3 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र में वे शामिल हुए। उन्होंने पहले ही दिन काम में भाग लिया। विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद वह मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलने सागर बंगले गए।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

लेकिन उस समय सीएम देवेंद्र फडणवीस अन्य भाजपा मंत्रियों के साथ बैठक में व्यस्त थे। मिलने के लिए आए तानाजी सावंत को सागर बंगले के गेट पर रोक दिया गया। कुछ ही मिनट बाद तानाजी से प्रवेशद्वार पर ही कह दिया गया कि वे सीएम से नहीं मिल सकते। इससे निराश वे उल्टे पांव लौट गए।

CM फडणवीस ने भाजपा मंत्रियों को भोजन पर आमंत्रित किया

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा मंत्रियों को लंच पर आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस शाम 7:30 बजे सभी मंत्रियों के साथ भोजन किया। इस दौरान चंद्रशेखर बावनकुल, चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, पंकजा मुंडे, मंगलप्रभात लोढा, अशोक उईके समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

Sagar gates closed for tanaji sawant cm fadnavis refuses to meet him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 06:42 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Tanaji Sawant

सम्बंधित ख़बरें

1

विपक्ष के अदालत जाने पर भी जनादेश ही सर्वोपरि, निकाय चुनाव में निर्विरोध जीत पर मुख्यमंत्री का बयान

2

BMC चुनाव में अनोखी बगावत…टिकट कटा तो BJP नेता ने दिखाई हाथ की सफाई, दफ्तर से चुरा लिया AB फार्म

3

अमरावती बेलोरा हवाई अड्डा: 31 मार्च से शुरू होगी नाइट लैंडिंग, DVOR प्रणाली का काम अंतिम चरण में

4

2 नाबालिग लड़कियों ने गर्भवती होने के बाद दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ की कार्रवा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.