Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रत्नागिरि में बड़ा हादसा, जगबुडी नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-गोवा हाईवे पर एक कार के जगबुडी नदी में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 19, 2025 | 10:25 AM

कार को नदी से बाहर निकालते लोग (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रत्नागिरि: महाराष्ट्र के रत्नागिरि में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-गोवा हाईवे पर एक कार के जगबुडी नदी में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग मुंबई से देवरुख जा रहे थे।

यह हादसा सोमवार तड़के हुआ। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। हादसा किस वहज से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। कार पूरी तरह से डैमेज हो चुकी है। कार के दरवाजों को तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

क्रेन की मदद से कार निकाला गया, देखें वीडियो

हादसे के बाद कार काे नदी से बाहर निकालने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा है और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा रहा है। कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने गाड़ी के दरवाजे को तोड़ा। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। इस वीडियो में रिकॉर्डिंग का समय 29 मई 2025 को सुबह 5:15 बजे दिखाई दे रहा है।

Ratnagiri, Maharashtra: An accident occurred on the Mumbai-Goa Highway when a car plunged into the Jagbudi River. Five passengers lost their lives, while the driver sustained serious injuries. All the occupants were traveling from Mumbai to Devrukh pic.twitter.com/kty9tEnNM6 — IANS (@ians_india) May 19, 2025

तड़के हुआ हादसा, ड्राइवर का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से देवरुख जा रही एक कार सोमवार तड़के मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुडी नदी के पुल पर पहुंची। जिसके बाद पुल को रेलिंग को तोड़ती हुई नदी में गिरी। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोलापुर अग्निकांड: फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत, केंद्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

वीडियो में दिखाई दे समय से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हादसा तड़के 5 बजे से पहले हुआ होगा। वहीं इसकी वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इस हादसे के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता लग पाएगा।

Ratnagiri car fell into jagbudi river 5 people died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 08:58 AM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Ratnagiri

सम्बंधित ख़बरें

1

‘इंटरनेशनल’ शब्द अवैध घोषित! शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

2

छूट का ऑफर पड़ा भारी, दुकान उद्घाटन में मची अफरा-तफरी; सड़क पर लगा जाम

3

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सब्जी ठेलों को मारी टक्कर, सड़क किनारे बैठी 2 महिलाएं गंभीर

4

स्कूल बंद करने की नीति पर सवाल, अभिभावकों के विरोध से अमरावती में अटका निर्णय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.