रायगढ़ में 4 करोड़ की व्हेल की उल्टी के साथ मछुआरा गिरफ्तार, जानिए क्या होती है एम्बरग्रीस?
Raigad Ambergris Seizure: महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग में 4 करोड़ की 4 किलो व्हेल की उल्टी (एम्बरग्रीस) के साथ मछुआरा गिरफ्तार। वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत वन विभाग को सौंपा।
- Written By: अनिल सिंह
4 किलो एम्बरग्रीस के साथ अलीबाग में मछुआरा गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Raigad Whale Ambergris Seizure: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में तटीय सुरक्षा गश्त के दौरान अलीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थल गांव के चलमाला जेटी के पास से 33 वर्षीय एक मछुआरे को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलोग्राम दुर्लभ ‘एम्बरग्रीस’ (व्हेल की उल्टी) बरामद की है। जब्त की गई इस एम्बरग्रीस की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।
रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक (SP) अंचल दलाल के निर्देशों पर तटीय लैंडिंग पॉइंट्स पर बढ़ाई गई विशेष गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान थल गांव निवासी राहुल पंढरीनाथ हतानी के रूप में हुई है।
रात के अंधेरे में स्कूटी की डिक्की से बरामद हुआ 4 करोड़ का एम्बरग्रीस
अलीबाग के सीनियर इंस्पेक्टर प्रवीण पांडे के अनुसार, 27 जुलाई की देर रात करीब 1:30 बजे गश्त कर रही पुलिस और होम गार्ड्स की संयुक्त टीम ने चलमाला जेटी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में स्कूटर चलाते देखा। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया और टालमटोल वाले जवाब देने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
माढा सांसद धैर्यशील मोहिते-पाटिल का शिक्षा मंत्री व विपक्ष पर बड़ा बयान, बोले- संसद चले और बहस से न भागे सरकार
उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के युवक से प्रेम करने पर मां ने दुपट्टे से घोंटा बेटी का गला
अस्पताल के बाद अब थाने से भागा! नागपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में माहिर निकला 25 साल का इक्का
मरीजों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी! नागपुर के चर्चित नकली दवा कांड में आरोपी रमण तनेजा की जमानत अर्जी खारिज
शक होने पर जब उसकी स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई, तो उसमें से एक कपड़े के बैग में लिपटा हुआ 4 किलो एम्बरग्रीस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ उसकी लगभग 25,000 की स्कूटी भी जब्त कर ली है।
ये भी पढ़ें- जुमला बना केस वापसी का वादा, मुंबई पुलिस भेज रही CJP प्रदर्शनकारियों को नोटिस पर नोटिस
समुद्र तट पर कुत्ते खा रहे थे एम्बरग्रीस
पूछताछ के दौरान आरोपी मछुआरे राहुल हतानी ने दावा किया कि लगभग चार महीने पहले उसने चलमाला बीच पर बहकर आई इस व्हेल की उल्टी को आवारा कुत्तों द्वारा खाते देखा था। उसने कुत्तों को भगाकर उस पदार्थ को इकट्ठा कर लिया और उसे अपनी स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रख दिया।
वह लंबे समय से इसके लिए किसी खरीदार की तलाश में था, लेकिन ग्राहक मिलने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
अंतरराष्ट्रीय परफ्यूम मार्केट में भारी मांग; कानूनन सख्त पाबंदी
एम्बरग्रीस एक अत्यंत दुर्लभ मोम जैसा पदार्थ है जो केवल स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र में बनता है। इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय परफ्यूम उद्योग में सुगंध को लंबे समय तक बनाए रखने वाले फिक्सिटिव के रूप में किया जाता है। भारत में स्पर्म व्हेल एक संरक्षित समुद्री जीव है।
‘वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972’ के तहत एम्बरग्रीस को रखना, परिवहन करना या बेचना एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। पुलिस ने आरोपी और जब्त एम्बरग्रीस को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अलीबाग वन विभाग के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर को सौंप दिया है।
