-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambergris Worth Rs 5 Crore Seized In Thane One Police Arrested One Person
ठाणे में ‘व्हेल की उल्टी’ की हो रही तस्करी, 5 करोड़ का सामान बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Written By: प्रिया जैस
जीव-जंतुओं की तस्करी का मामला बुधवार को सामने आया है। बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ का 'फ्लोटिंग गोल्ड' बरामद किया है।

ठाणे में गिरफ्तारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: समुद्री जीव-जंतुओं को अवैध तरीके से हासिक कर उसकी तस्करी करना कानूनन अपराध है। समुद्री जीवों को मारना और उनकी तस्करी न हो इसके लिए पुलिस लगातार इस पर नजर बनाए रखती है। इस दौरान बुधवार को ठाणे पुलिस ने एम्बरग्रीस बरामद किया है।
बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ रुपये की कीमत का ‘एम्बरग्रीस’ (व्हेल की उल्टी) बरामद किया।
कहां से आता है एम्बरग्रीस
आपको बता दें कि ‘एम्बरग्रीस’ एक ठोस और मोम जैसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल से पाया जाता है। ये एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है। इसे अक्सर ‘‘फ्लोटिंग गोल्ड” कहा जाता है, क्योंकि महंगे परफ्यूम में इस्तेमाल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बहुत अधिक कीमत मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
कलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
ठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर ये बरामद किया। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अपराध इकाई की टीम ने सोमवार को राबोडी इलाके में नजर रखी गई और संदेह के आधार पर 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
5.48 किलोग्राम ‘एम्बरग्रीस’ बरामद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.48 किलोग्राम ‘एम्बरग्रीस’ बरामद किया, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है। आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पुणे के नितिन मुतन्ना मोरेलू के रूप में हुई है और उसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस बात का अभी तक पता नहीं चला है कि इसे अपराधियों को ये कहां से मिला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को यह प्रतिबंधित पदार्थ कहां से मिला और वह इसे किसे बेचने की तैयारी कर रहा था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ambergris worth rs 5 crore seized in thane one police arrested one person
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक कुंभ के लिए 22,425 करोड़ का मेगा प्लान तैयार! जानिए केंद्र सरकार की मदद को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
Jul 28, 2026 | 11:11 AMरायगढ़ में 4 करोड़ की व्हेल की उल्टी के साथ मछुआरा गिरफ्तार, जानिए क्या होती है एम्बरग्रीस?
Jul 28, 2026 | 11:11 AM12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
Jul 28, 2026 | 10:59 AMधर्मेन्द्र प्रधान के बाद दादा भुसे की बारी? कांग्रेस ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 10:57 AMउमरिया में सड़क के अभाव से ग्रामीण बेहाल, बारिश में दलदल बने रास्ते, कलेक्टर से पक्की सड़क की गुहार
Jul 28, 2026 | 10:55 AMगोंदिया में अजब-गजब मामला: खेत में मिले दो शावकों को बिल्ली समझ घर लाया किसान, सच सामने आते ही उड़े होश!
Jul 28, 2026 | 10:52 AMआगरा में जया किशोरी की कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भाव-विभोर हुए लोग
Jul 28, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














