उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के युवक से प्रेम करने पर मां ने दुपट्टे से घोंटा बेटी का गला
Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर के भैयासाहेब आंबेडकरनगर में ऑनर किलिंग। दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध से नाराज मां आशा गरड ने बेटी की गला दबाकर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- Written By: रूपम सिंह
पुलिस कार्रवाई सांकेतिक फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Honor Killing Mother Kills Daughter: मुंबई से सटे उल्हासनगर में एक युवती की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में मामला कथित ऑनर किलिंग से जुड़ा माना जा रहा है। घटना उल्हासनगर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले भैयासाहेब आंबेडकर नगर इलाके की है।
प्रेम संबंध को लेकर था पारिवारिक विवाद
पुलिस के अनुसार, मृतका का दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि परिवार इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था और इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। परिवार के सदस्य युवती पर संबंध समाप्त करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी।
दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप
जांच में सामने आया है कि आरोपी मां आशा गरड पर अपनी बेटी का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
नागपुर NMC महासभा: अमृत-2 में धांधली व 12 जोन का प्रस्ताव; नेता संजय महाकालकर का सत्ता पक्ष पर तीखा हमला
माढा सांसद धैर्यशील मोहिते-पाटिल का शिक्षा मंत्री व विपक्ष पर बड़ा बयान, बोले- संसद चले और बहस से न भागे सरकार
अस्पताल के बाद अब थाने से भागा! नागपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में माहिर निकला 25 साल का इक्का
यह भी पढ़ें:- 20 मिनट का सफर 8 मिनट में: मुंबई में ट्रैफिक को बड़ी राहत, BKC SCLR एलिवेटेड कनेक्टर जल्द होगा शुरू
ऑनर किलिंग के एंगल से जांच जारी
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला कथित ऑनर किलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी तथ्यों की पुष्टि विस्तृत जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों पर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
