शिंदे का विरोधियों पर प्रहार, हमने जोड़ी विकास की टूटी कड़ी, बालासाहेब की जन्मशताब्दी पर महाराष्ट्र को बड़ी सौगात
Eknath Shinde Statement: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का उद्घाटन। जानें क्यो यह प्रोजेक्ट डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे बालासाहेब ठाकरे को समर्पित किया ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: गोरक्ष पोफली
एकनाथ् शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मुंबई और पुणे के बीच का सफर अब न केवल छोटा होने जा रहा है, बल्कि बेहद रोमांचक और सुरक्षित भी होगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मिसिंग लिंक परियोजना का उद्घाटन करते हुए इसे राज्य के विकास की नई धड़कन बताया। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रोजेक्ट को वर्षों तक नजरअंदाज किया गया, उसे उनकी सरकार ने एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और आज यह हकीकत बन चुका है।
चुनौतियों को चीरकर बना इंजीनियरिंग का अजूबा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना कोई साधारण निर्माण नहीं है। खराब मौसम, कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और पहाड़ों के बीच काम करना एक बड़ी चुनौती थी, यहाँ का मौसम अक्सर काम में बाधा डालता था, लेकिन हमारे MSRDC विभाग ने हार नहीं मानी। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल (Eco-friendly) है और इसमें दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
‘कनेक्टिव्हिटी’ची नवी सुरुवात! वेगवान प्रवास, अत्याधुनिक सुविधा, जागतिक विक्रम आणि अर्थव्यवस्थेला चालना, मुंबई–पुणे ‘मिसिंग लिंक’ प्रकल्पाचा ऐतिहासिक टप्पा पूर्ण!#Maharashtra #MissingLink pic.twitter.com/iDfPN2Qwta — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जाति और वर्ग की राजनीति से आगे बढ़ चुका है देश, केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया का बड़ा दावा
छत्रपति संभाजीनगर से यवतमाल भेजे जा रहे 1040 बैग नकली खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार पर मामला दर्ज
जल संकट से सरकार के छुटे पसीने, 2027 तक पेयजल करें सुनिश्चित, सीएम फडणवीस का आदेश
Chhatrapati Sambhajinagar में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को जल्द मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन, मनपा आयुक्त के निर्देश
राजनीतिक खींचतान और विकास की कड़ी
डिप्टी सीएम शिंदे ने प्रोजेक्ट की देरी पर पिछली कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में इस प्रोजेक्ट की अनदेखी की गई, लेकिन जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने, तब इस पर वास्तविक काम शुरू हुआ। उन्होंने आगे कहा, बीच में सरकार बदली और कोविड आया, जिससे काम फिर रुक गया। लेकिन 2022 में सत्ता संभालने के बाद, मैंने व्यक्तिगत रूप से इस मिसिंग लिंक को प्राथमिकता दी। पिछली सरकार ने राज्य के विकास में जो ‘कमी’ (Missing Link) छोड़ी थी, हमारी सरकार ने उसे इस प्रोजेक्ट के जरिए फिर से जोड़ दिया है।
#WATCH | Raigad | On the inauguration of the Mumbai-Pune Expressway ‘Missing Link’ project, Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says, “Work here is difficult due to bad weather, and our MSRDC department accepted this challenge. The previous Congress government neglected this project,… pic.twitter.com/00NtXs6ilh — ANI (@ANI) May 1, 2026
आम जनता को क्या होगा फायदा?
इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से आम आदमी को मिलने वाली राहतों का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कई अहम बातें कहीं:
- समय की बचत: मुंबई और पुणे के बीच यात्रा का समय 30 से 40 मिनट कम हो जाएगा।
- ईंधन और सुरक्षा: इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण और दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी।
- कोई अतिरिक्त बोझ नहीं: शिंदे ने स्पष्ट किया कि इस मार्ग के लिए कोई अलग से टोल नहीं लिया जाएगा।
- सुरक्षित सफर: आधुनिक तकनीक के कारण यह रास्ता बेहद सुरक्षित है, जिससे घाट सेक्शन में होने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर पीएम मोदी का सीएम फडणवीस को पत्र, लिखा वीरता और राष्ट्र निर्माण की भूमि है महाराष्ट्र
बालासाहेब ठाकरे को समर्पित उपलब्धि
भावुक होते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने याद किया कि कैसे कभी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने तत्कालीन MSRDC मंत्री नितिन गडकरी से पूछा था कि मुंबई-पुणे की 7-8 घंटे की दूरी को कैसे कम किया जा सकता है। उसी विजन से देश का पहला एक्सेस कंट्रोल रोड बना था। शिंदे ने कहा, आज जब हम बालासाहेब ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष मना रहे हैं, तो इस प्रोजेक्ट का पूरा होना उनके लिए सबसे बड़ी और सच्ची श्रद्धांजलि है।
