रायगड़ में 2 पुलिसकर्मी निलंबित, महिला कर्मी से अश्लील बातचीत पड़ी भारी
रायगड़ में दो पुलिसकर्मियों को महिला कर्मी से अश्लील बातचीत करने के आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा के लिए की गई है।
Raigad News: महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए गठित दक्षता समिति की एक महिला कर्मी के साथ कथित रूप से अश्लील बातचीत करने के मामले में रायगड़ पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
पेण और खोपोली पुलिस स्टेशन में तैनात दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों की पहचान प्रकाश कोकरे और नितिन मोहिते के रूप में हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में संबंधित महिला को मोबाइल फोन पर अश्लील बातें कीं। इतना ही नहीं, एक वॉट्सऐप नंबर के माध्यम से भी लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया गया।
लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने तत्काल जांच के आदेश दिए। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता और कर्तव्य में गंभीर लापरवाही के आरोप सिद्ध पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
सम्बंधित ख़बरें
रायगढ़ दर्शन यात्रा का दूसरा वर्ष, युवाओं को इतिहास और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास
शादी के दबाव से बचने के लिए महिला की हत्या, 2 महीने बाद खुला पनवेल के अधजले शव कांड का राज, आरोपी गिरफ्तार
अटल सेतु से छलांग लगाने वाले पुणे के युवक का 3 दिन बाद भी सुराग नहीं; सर्च ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र में 4080 करोड़ का मेगा निवेश, फडणवीस सरकार ने किए 2 MoU पर हस्ताक्षर, पैदा होंगे 4750 नए रोजगार
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले और महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली का माहौल है और मामले की आगे की जांच जारी है।
