रायगढ़ दर्शन यात्रा का दूसरा वर्ष, युवाओं को इतिहास और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास
Raigad Fort: गोंदिया के सोनबिहरी में छत्रपति शिवाजी महाराज युवा संगठन द्वारा रायगढ़ दर्शन सहल का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शोंसे परिचित कराना है।
Raigad Darshan (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Raigad Darshan Yatra: इतिहास, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संगम बन चुकी छत्रपति शिवाजी महाराज युवा संगठन सोनबिहरी की रायगढ़ दर्शन सहल अब अपने द्वितीय वर्ष में प्रवेश कर रही है। संगठन द्वारा पिछले वर्ष 20 युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रायगढ़ किले का ऐतिहासिक दर्शन कराया गया था, जिसे युवाओं का भरपूर प्रतिसाद मिला। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रायगढ़ दर्शन सहल का आयोजन किया जा रहा है।
संगठन का उद्देश्य केवल एक पर्यटन यात्रा आयोजित करना नहीं, बल्कि युवकों व युवतियों को छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, स्वाभिमान, पराक्रम, राष्ट्रप्रेम और सुशासन की प्रेरणा से जोड़ना है। आज के आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने तथा उनमें नेतृत्व, संगठन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए यह अभिनव पहल की जा रही है।
रायगढ़ किला दर्शन यात्रा शुरू
रायगढ़ किला केवल एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि हिंदवी स्वराज्य के स्वप्न, संघर्ष और विजय का प्रतीक है। इसी भूमि पर छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था और यहीं से स्वराज्य की गौरवगाथा पूरे देश में गूंज उठी थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या सिर्फ बात न मानने पर जा सकती है नौकरी? सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी की अर्जी पर सुनाया बड़ा फैसला
अमरावती जिले की धारणी में एक घर से 5 किलो गांजा हुआ बरामद, आरोपी पुलिस की हिरासत में
नासिक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का बड़ा असर; 184 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, 1573 ऑपरेशन सफल
सीएम फडणवीस ने दिया बीमार बैल, अब फिर बैल की जगह पत्नी जोतेगी खेत? कम नहीं हो रही किसान की मुश्किलें
ये भी पढ़े: अकोला में कचरा संग्रहण व्यवस्था ठप, वंचित बहुजन आघाड़ी ने जनआंदोलन की चेतावनी दी
यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ दर्शन सहल के माध्यम से युवाओं को शिवराय के जीवन चरित्र, उनके प्रशासन, युद्धनीति और राष्ट्र निर्माण के विचारों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।
सोनबिहरी के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर
संगठन के पदाधिकारी व सोनबिहरी के युवाओं ने अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इस ऐतिहासिक व प्रेरणादायी यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया है। इस सहल में रायगढ़ किला, जेजुरी किला, शिवशृष्टि, जगदीश्वर मंदिर, शिव समाधि आदि स्थानों के दर्शन होंगे।
