महाराष्ट्र में 4080 करोड़ का मेगा निवेश, फडणवीस सरकार ने किए 2 MoU पर हस्ताक्षर, पैदा होंगे 4750 नए रोजगार
Maharashtra Investment News: महाराष्ट्र सरकार ने पुणे और रायगड में इलेक्ट्रॉनिक्स और लॉजिस्टिक्स हब बनाने के लिए 4,080 करोड़ रुपए के दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे 4,750 नौकरियां पैदा होंगी।
- Written By: आकाश मसने
जैबिल सर्किट इंडिया और RSA लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ MoU साझा करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
Maharashtra Govt Jabil Circuit And RSA Global MoU: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और आधुनिक लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में राज्य को देश का अग्रणी हब बनाने के लिए 2 ऐतिहासिक सामंजस्य समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में संपन्न हुए इन करारों के माध्यम से राज्य में कुल 4,080 करोड़ रुपए का भारी-भरकम निवेश सुनिश्चित हुआ है। इस बड़े निवेश से राज्य में लगभग 4,750 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।
CM फडणवीस ने कौन से MoU किए साइन
जैबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- प्रोजेक्ट का नाम: EMS विस्तार (प्रोडक्ट्स: 5G डिवाइस और AI-आधारित नेटवर्किंग स्विचगियर)
- जगह: पुणे
- प्रस्तावित निवेश: 1500 करोड़ रुपए
- रोजगार के अवसर: 4000
RSA लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: दिल्ली अग्निकांड के बाद भी नहीं जागे लोग, हजारों इमारतों में से केवल 489 ने जमा किया फॉर्म-बी
मराठा छात्रों को मिलेगा OBC की तरह लाभ? जानें मराठा समाज के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार का ये बड़ा ऐलान
मुंबई के 22 बस डिपो बनेंगे वर्ल्ड क्लास, BEST के पुनर्विकास की तैयारी, CM फडणवीस ने दिए बडे़ निर्देश
NEET Exam 2026: मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, पुणे और लातूर परीक्षा केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर
- प्रोजेक्ट का नाम: अल्ट्रा मेगा लॉजिस्टिक्स पार्क
- जगह: JNPA, उरण, रायगड
- प्रस्तावित निवेश: 2580 करोड़ रुपए
- रोजगार के अवसर: 750 (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष)
🤝 CM Devendra Fadnavis presided over the signing and exchange of MoUs between the Government of Maharashtra (Industries Department) and the following companies in Mumbai today. Details of the MoUs: 🔸Jabil Circuit India Private Limited
✅Project Name: EMS Expansion (Products:… pic.twitter.com/dCp0mv2zpo — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 5, 2026
क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार महज एक प्रशासन के रूप में नहीं बल्कि उनके एक मजबूत भागीदार के रूप में हर कदम पर सहयोग करेगी, ताकि राज्य में एक बेहतरीन औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार हो सके। ईएमएस क्षेत्र की दुनिया की अग्रणी कंपनी ‘जेबिल सर्किट इंडिया’ पुणे में अपने मौजूदा प्लांट का बड़ा विस्तार करने जा रही है। कंपनी राज्य में 5जी उपकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नेटवर्किंग स्विचगियर्स के अत्याधुनिक उत्पादन के लिए 1,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
इस नए प्रोजेक्ट के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए 4,000 सीधे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। महाराष्ट्र में पिछले 23 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य कर रही जबिल कंपनी में पहले से ही 10,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इस मौके पर जैबिल के CEO और डायरेक्टर माइक दस्तूर, RSA ग्लोबल के डायरेक्टर अजय शाह और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:- Food Adulteration Complaint: मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत कैसे करें? FDA ने जारी किया टोल फ्री नंबर
रायगड़ में स्थापित होगा अल्ट्रा मेगा लॉजिस्टिक्स पार्क
दूसरा महत्वपूर्ण समझौता महाराष्ट्र सरकार और दुबई की प्रसिद्ध कंपनी RSA लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच संपन्न हुआ है। इस समझौते के तहत रायगड जिले के उरण में स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) परिसर के पास 25 हेक्टेयर भूमि पर एक अत्याधुनिक ‘अल्ट्रा मेगा लॉजिस्टिक पार्क’ विकसित किया जाएगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना में कुल 2,580 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है, जिससे करीब 750 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इस अत्याधुनिक पार्क में कंटेनर स्टैकिंग, कंटेनर की धुलाई व स्वच्छता, मरम्मत और खाली कंटेनरों की हैंडलिंग व स्टोरेज जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी,
