शादी के दबाव से बचने के लिए महिला की हत्या, 2 महीने बाद खुला पनवेल के अधजले शव कांड का राज, आरोपी गिरफ्तार
Panvel Murder Case: नवी मुंबई में मिले जले हुए महिला शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। शादी के लिए दबाव बनाने से नाराज आरोपी ने हत्या कर शव जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की।
- Written By: आकाश मसने
पनवेल हत्याकांड (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Panvel Burnt Body Case: नवी मुंबई के एक सुनसान इलाके में 2 महीने पहले एक महिला का जला हुआ शव मिला था। आखिरकार इसका खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक ईंट आपूर्तिकर्ता को गिरफतार किया है, जिसने कथित तौर पर शादी के दबाव से बचने के लिए उस महिला की हत्या कर दी।
11 अप्रैल को मिला था जला हुआ शव
जानकारी के मुताबिक यह मामला 11 अप्रैल का है, जब रायगड जिले के पनवेल के चिंचवली-वाकडी गांव की सीमा के आस-पास एक महिला का बुरी तरह जला हुआ शव मिला था। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। वहां से न तो कोइ पहचान पत्र मिला, और न ही कोइ ऐसा सुराग जिससे शव की पहचान हो सके।
आभूषण और तकनीकी जांच से मिला अहम सुराग
जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने शव पर मिले आभूषणों का विवरण सीआईडी के जरिए विभिन्न राज्यों में भेजा। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की गइ। कई हफ्तों की मेहनत के बाद सफलता तब मिली जब एक पुलिस कांस्टेबल ने ठाणे के शील-डायघर पुलिस थाने में दर्ज गुमशुदगी की रीपोर्ट को इस केस से जोड़कर देखा।
सम्बंधित ख़बरें
यह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
ग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
कॉल डिटेल्स ने पहुंचाया आरोपी तक
जांच में पता चला कि शव पर मिले छल्ले, नथ, कान के आभूषण और शारीरिक बनावट एक 30 वर्षीय लापता महिला अनितादेवी भगवान से मेल खाती है। इसके बाद पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, जिनसे पता लगा कि अनिता लगातार शीलफाटा के फडकेपाड़ा निवासी ईंट आपूर्तिकर्ता करण नामदेव पाटिल के संपर्क में थीं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर! विदर्भ में एक हफ्ता आगे बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा शादी के लिए बनाए जा रहे दबाव से परेशान था। इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य नष्ट करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
