पुणे: पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1,152 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा, 95% भू-मालिकों ने दी सहमति
Pune Airport News: पुणे के पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अब तक 1,152 एकड़ (38%) भूमि का अधिग्रहण पूरा। 95% भू-मालिकों की सहमति के साथ परियोजना के कार्य में आई तेजी।
- Written By: रूपम सिंह
पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Pune Airport Land Acquisition: बहुप्रतीक्षित पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है, जिसने इसके निर्माण की दिशा में गति बढ़ा दी है। राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 1,152 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा किया जा चुका है, जो कुल प्रस्तावित भूमि का करीब 38 प्रतिशत है। अधिकारियों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
95% जमीन मालिकों की सहमति
उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस परियोजना से जुड़े कार्यों में और अधिक तेजी आएगी, जिससे एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता और स्पष्ट हो जाएगा। प्रशासन के अनुसार, इस एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित लगभग 95 फीसदी जमीन मालिकों ने अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसके चलते लंबे समय से अटकी यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों और स्थानीय नागरिकों के साथ लगातार बैठकें की जा रही है।
आर्थिक और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुरंदर एयरपोर्ट को पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ माना जा रहा है। वर्तमान में पुणे एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री दबाव और सीमित विस्तार क्षमता के जर कारण लंबे समय से एक नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मांग उठ रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
रत्नागिरी के जंगल में लकड़ी बीनते वक्त फटा देसी बम; महिला का हाथ झुलसा, इलाके से 25 जिंदा बम मिलने से हड़कंप
लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसा 7 साल का मासूम, पुणे में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दर्दनाक मौत
नागपुर यूनिवर्सिटी पर भाजयुमो का मोर्चा, विद्यार्थियों की समस्याओं पर भाजयुमो आक्रामक; 48 घंटे का अल्टीमेटम
NEET पेपर लीक पर नागपुर में अमित ठाकरे का हमला, बोले- दोषियों को कड़ी सजा दो; 15-20 लाख में बिके पेपर
जानकारी के मुताबिक, नया एयरपोर्ट बनने से आईटी, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और निर्यात क्षेत्र को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही, हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इस परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर पुणे शहर को देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाए।
ये भी पढ़े:- मुंबई: कुर्ला और दादर स्टेशन पर दो नाबालिगों से छेड़छाड़, यात्रियों ने दबोचा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मुआवजा मॉडल से लेंगे जमीन
पहले चरण में करीब 3 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट विकास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शेष भूमि को एक अलग मुआवजा मॉडल के तहत बाद में अधिग्रहित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस मॉडल से स्थानीय लोगों को बेहतर आर्थिक लाभमिल सकेगा। बनेंगे 2 समानांतर रनवे प्रस्तावित पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक हवाई अड्डों में शामिल करने की योजना बनाई गई है।
परियोजना के तहत 4 हजार मीटर लंबाई और 60 मीटर चौड़ाई वाले दो समानांतर रनवे बनाए जाएंगे। यह व्यवस्था बड़े अंतरराष्ट्रीय विमानों के सुचारू संचालन के लिए बेहद उपयुक्त मानी जा रही है। इस एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 75 मिलियन (7.5 करोड़) पैसेंजर्स प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। जानकारों का मानना है कि भविष्य में बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को देखते हुए यह क्षमता पुणे और आसपास के क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
