Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलभराव से लेकर मिसिंग लिंक तक, वर्षा गायकवाड का भाजपा पर हमला कहा- मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा है जिम्मेदार

Varsha Gaikwad Targets BJP: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने भाजपा पर मुंबई की बदहाली का आरोप लगाया। नाला सफाई, जलभराव और मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 05, 2026 | 09:57 PM

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Varsha Gaikwad Targets BJP Over Mumbai Waterlogging: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष-सांसद वर्षा गायकवाड ने रविवार को बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। वर्षा ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी पिछले ३० वर्षों से सत्ता में है, इसके बावजूद पार्टी मुंबई की दुर्दशा की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।

जलभराव से नहीं मिल रही राहत

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड ने महानगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष नालों की सफाई पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद पहली या दूसरी ही बारिश में मुंबई के कई हिस्से जलमग्न हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जल निकासी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं देता।

गायकवाड ने कहा कि बारिश के दौरान पेड़ों का गिरना, सड़कों का धंसना और आवासीय सोसायटियों में पानी भरना अब आम घटनाएं बन गई हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महापौर और महानगरपालिका आयुक्त इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी और ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम मुंबईकरों को भुगतना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट

‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज

नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल

UP चुनाव में 2017 दोहराने की तैयारी में BJP! योगी के प्लान ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, NDA बैठक की इनसाइड स्टोरी

यह भी पढ़ेः- राज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश

मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट पर सवाल

वर्षा गायकवाड ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 7,000 करोड़ रुपये की लागत वाले मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक मई को उद्घाटन के बाद पहली ही बारिश में सड़क पर गड्ढे दिखाई देने लगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इसे ‘टेस्टिंग’ बताए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। गायकवाड ने कहा कि किसी भी परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और लोगों की जान जोखिम में डालकर विकास कार्यों की परीक्षा लेना उचित नहीं है।

Varsha gaikwad targets bjp over mumbai waterlogging missing link project

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 09:57 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Rain Upadte
  • Maharashtra Weather Update
  • National Congress Party
  • Varsha Gaikwad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.