Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस

Pune Zila Parishad: पुणे जिला परिषद ने वर्ष 2026-27 के लिए 333 करोड़ के पूरक बजट को मंजूरी दी। सभा में 650 शिक्षकों के खाली पदों पर हंगामा हुआ और बाहर युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 29, 2026 | 03:19 PM

पुणे जिला परिषद (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Zila Parishad Supplementary Budget: पुणे जिला परिषद (जेडपी) की सामान्य सभा में वर्ष 2026-27 के लिए 333 करोड़ रुपये के पूरक बजट को मंजूरी दी गई। इससे मार्च के 301 करोड़ रुपये के मूल बजट में 32 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इस निधि से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला व बाल कल्याण विभागों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्षों ने अलग से विकास निधि और सदस्यों ने ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू करने की मांग उठाई। समिति अध्यक्ष सभा के दौरान के सुझावों के आधार पर पूरक बजट में 32 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी तत्कालीन प्रशासक गजानन पाटील ने मार्च में वर्ष 2026-27 के लिए 301 करोड़ रुपये का मूल बजट मंजूर किया था।

चुनाव के बाद जब नया सदन अस्तित्व में आया, तो जिला परिषद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों के लिखित सुझावों के आधार पर पूरक बजट तैयार किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के अध्यक्षों ने विकास कार्यों के लिए अलग से फंड की मांग रखी।

उन्होंने अध्यक्ष के सामने यह बात रखी कि जिला परिषद सदस्यों की तरह पंचायत समिति अध्यक्षों को भी विकास योजनाओं के नियोजन में शामिल किया जाना चाहिए, अपनी इस मांग को लेकर सभी पंचायत समिति अध्यक्ष सभा के दौरान अपनी जगह पर खड़े हो गए थे। चार साल के अंतराल के बाद सदन का गठन होने के कारण सर्वदलीय सदस्यों ने विभिन्न सरकारी के लिए फिर से ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया।

सम्बंधित ख़बरें

रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री, खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला

436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच

छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों के सहारे डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश, 8 लोगों पर धोखाधड़ी का केस

Bhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त

शिक्षक भर्ती व मॉडल स्कूल को लेकर विवाद

सभा में 650 शिक्षकों के रिक्त पदों पर हंगामा हुआ। मॉडल स्कूल पर सवाल उठाने पर सीईओ गजानन पाटील ने इसे बंद करने की चेतावनी दी, जिसके बाद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले के हस्तक्षेप से माहौल शांत हुआ।

उपाध्यक्ष विवेक वलसे-पाटील ने बताया कि 15 अगस्त तक 550 शिक्षकों की भर्ती होगी, तब तक 15,000 रुपये मानदेय पर कंत्राटी शिक्षक रखे जाएंगे। सदस्य विजयसिंह शिंदे ने आरटीई प्रवेश में धांधली की जांच की मांग की।

बैठक में अधिकारी और सदस्यों की रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपाध्यक्ष विवेक वलसे पाटील, सभापति जितेंद्र बडेकर, सभापति अमोल नलावडे, सभापति अंकिता पाटील-ठाकरे, सभापति दीपाली हुलावले, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत वाघमारे, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकांत खरात, गुट नेता श्रीमंत ढोले, सुवर्णा दरेकर, विजयसिंह शिंदे, शिवाजी बुचडे, जिला परिषद सदस्य करण खलाटे, विक्रम खुटवड, अजय इंगले, सुजाता पवार, मंगेश समिति सभापति कैलास काले और किरण तावरे आदि उपस्थित थे।

युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, हड़कंप

पुणे जिला परिषद की सभा में बारामती के सदस्य मंगेश जगताप पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Zila parishad pune approves 333 crore supplementary budget teacher recruitment uproar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 03:19 PM

Topics:  

  • Budget
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.