घुसपैठियों की सूची वायरल करने पर विकास लवांडे पर कार्रवाई, वाघोली थाने के बाहर जुटे कार्यकर्ता
Vikas Lawande Arrested: NCP (SP) के विकास लवांडे की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर कथित घुसपैठियों की सूची पोस्ट करने के मामले में कार्रवाई से समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
विकास लवांडे अरेस्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Vikas Lawande Arrested in Pune: शरद गुट के प्रवक्ता विकास लवांडे ने सोशल मीडिया पर घुसपैठियों की सूची प्रकाशित करने के बाद आलोचनाओं का सामना किया। इस मामले में, उनके खिलाफ वाघोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था लवांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनकी एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में वह एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके बगल में एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ है।
खबर सुनते ही वाघोली पुलिस स्टेशन पर राकां कार्यकर्ताओं ने जमा होना शुरू कर दिया। पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि लवांडे को क्यों – गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO
पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला
Visapur Fort Landslide: विसापुर किले के नीचे जमींदोज हुआ पाठण गांव, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
विधायक रोहित पवार का बड़ा बयान: ‘सहकार और लोकतंत्र’ एक-दूसरे के पूरक, युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी
यह कैसी व्यवस्था : सुप्रिया
राकां शरद गुट के नेता विकास लवांडे की गिरफ्तारी पर पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक ओर पुणे में अपराधी तत्व खुलेआम घूम रहे हैं, दूसरी ओर लवांडे जिन पर हमला हुआ है, वे पुलिस हिरासत में हैं। यह कैसी प्रशासनिक व्यवस्था है? पुलिस चुप्पी साधे बैठी है। शरद गुट का दावा है कि लवांडे को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें :- राकां अजित गुट में कलह की अटकलों के बीच सक्रिय हुईं सुनेत्रा पवार, तटकरे को बुलाया
झूठे आरोप लगाने का दावा
शरद गुट के नेताओं का दावा है कि विकास लवांडे को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और राजनीतिक द्वेष के आधार पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
