राकां अजित गुट में कलह की अटकलों के बीच सक्रिय हुईं सुनेत्रा पवार, तटकरे को बुलाया

NCP Ajit Pawar Group Sunetra Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार गुट में अंदरूनी मतभेदों की चर्चाओं के बीच सुनेत्रा पवार ने संगठन को मजबूत रखने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।
NCP Ajit Pawar Group Sunetra Pawar News
सुनेत्रा पवार और सुनील तटकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

NCP Ajit Pawar Group Sunetra Pawar News: राकां अजित पवार गुट में फूट को रोकने पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार सजग हो गई है। इसके तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को तलब कर उनसे बातचीत की गई है।

सूत्रों के मुताबिक़ सुनेत्रा ने अपने सीनियर नेता को किसी भी तरह के विवाद से बचते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का निर्देश दिया है। राकां के अंदर कलह की बात तब शुरू हुई जब सुनेत्रा ने चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में प्रफुल पटेल व सुनील तटकरे के पद व नाम का जिक्र नहीं किया।

ऐसी खबरें आने लगी की इन दोनों नेताओं के काम करने से तरीके से सुनेत्रा के पुत्र पार्थ पवार खुश नहीं है। पार्टी नेताओं ने पार्थ को ऐसे विडियो दिखाए, जिसमें कुछ सीनियर नेता अजित पवार के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सभी गलतफहमियां दूर हो गई हैं: तटकरे

सुनील तटकरे ने गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी के अंदर सभी गलतफहमियां दूर हो गई हैं और जल्द ही संगठन को मजबूत बनाने सभी सदस्य एक साथ राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव के बारे में चुनाव आयोग को जो भी नया लेटर देना है, वह आने वाले दिनों में दिया जाएगा।

राकां के दोनों गुटों के विलय की योजना नहीं

तटकरे ने यह भी कहा कि इसके लिए पार्टी मीटिंग में सभी नेताओं के बीच डिटेल में और पॉजिटिव चर्चा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे और सांसद सुप्रिया सुले ने साफ किया है कि फिलहाल राकां के दोनों गुटों के विलय की योजना नहीं है। इसलिए, अब उस मुद्दे पर बात करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com