Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO

Old Building collapsed In Pune: पुणे के सोमवार पेठ में जर्जर दो मंजिला मकान ढह गया। दमकल विभाग ने समय रहते सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 06, 2026 | 09:49 PM

पुणे में एक पुरानी इमारत ढह गई (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Old Building collapsed In Pune Somwar Peth: पुणे के सोमवार पेठ स्थित धनानगर गली में मंगलवार को एक जर्जर दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हालांकि, पुणे महानगरपालिका के दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन करते हुए मकान में रहने वाले सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इमारत पूरी तरह गिरने के बावजूद किसी भी व्यक्ति के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने भी दमकल विभाग की तत्परता की सराहना की, क्योंकि यदि समय रहते निकासी नहीं कराई जाती तो किसी की जान भी जा सकती थी।

सम्बंधित ख़बरें

पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला

भारी बारिश पर राज्य सरकार अलर्ट, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में NDRF-SDRF को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

मुंबई: 350 से अधिक पेड़ गिरे, फिर भी प्रशासन ने तेजी से संभाले हालात, आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे मंत्री लोढ़ा

रेलवे अलर्ट: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले स्टेटस जांचें

भरभराकर गिरी इमारत

पीएमसी के अनुसार, अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सोमवार पेठ की धनानगर गली स्थित यह दो मंजिला मकान काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है और कभी भी ढह सकता है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए इमारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

निकासी की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही समय बाद पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय पर की गई कार्रवाई के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और मलबे की जांच की गई ताकि किसी के फंसे होने की आशंका पूरी तरह समाप्त की जा सके। प्रशासन ने आसपास के लोगों को भी एहतियात के तौर पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

#WATCH | Maharashtra: A two-storey building collapsed in Dhangar Galli, Somwar Peth area in Pune. A major mishap was averted due to the alertness of the fire brigade. There were no injuries or loss of life: Pune Fire Department PRO (Visuals Source: Pune Fire Department PRO) pic.twitter.com/MuhMm1Gwsb — ANI (@ANI) July 6, 2026

यह भी पढ़ेः- अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त

जर्जर इमारतों की PMC को दें जानकारी

घटना के बाद पुणे नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई इमारत जर्जर या ढ़हनें की स्थिति में दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

निगम ने लोगों से निकासी अभियान के दौरान प्रशासन और दमकल विभाग का सहयोग करने की भी अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मानसून के दौरान पुरानी और कमजोर इमारतों के ढहने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ऐसे मामलों में सतर्कता और समय पर सूचना देना बेहद जरूरी है।

दमकल विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो समय पर किए गए बचाव अभियान का परिणाम है। प्रशासन अब क्षेत्र की अन्य जर्जर इमारतों का भी निरीक्षण करेगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Old building collapsed in pune somwar peth fire brigade rescue operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 09:39 PM

Topics:  

  • IMD Red Alert
  • Maharashtra Rain Upadte
  • Maharashtra Weather Update
  • Natural Disaster
  • Pune Building Collapsed
  • Pune Heavy Rain
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.