Vijay Karande FIR: मोबाइल पासवर्ड विवाद में बवाल, मंत्री के OSD विजय कारंडे के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज
Vijay Karande FIR News: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अतुल सावे के ओएसडी विजय कारंडे पर पत्नी की हत्या की कोशिश और बेटे से मारपीट के आरोप लगे हैं। मामले में FIR दर्ज होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मंत्री अतुल सावे और उनके ओएसडी विजय करांडे (सौ. डिजाइन फोटो )
Vijay Karande FIR Domestic Violence Case: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री अतुल सावे ने अपने ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) विजय कारंडे के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के बाद जांच के आदेश दिए हैं।
कारंडे पर पुणे स्थित उनके घर में अपनी पत्नी की हत्या करने का प्रयास और अपने नाबालिग बेटे पर क्रिकेट बैट से हमला करने का आरोप है। इस मामले में पुणे के कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 30 अप्रैल को मोबाइल फोन के पासवर्ड और चैट्स को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मंत्री अतुल सावे ने कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने साफ़ तौर से कहा कि मैंने इस बारे में जांच के आदेश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
कानून की नजर में सभी बराबर
सावे ने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर है। ऐसे में पुलिस इस मामले की जांच कर कारंडे के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। सावे ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि कारंडे ने घरेलू कारणों का हवाला देकर 15 दिन पहले ही पद से हटने की बात कही थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह घरेलू हिंसा का मामला था।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में 14 से 20 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
कारंडे ने धमकाया, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता
विजय कारंडे की पीड़ित पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि कारंडे ने मुझे धमकाते हुए कहा कि मैं मंत्री का ओएसडी हूं, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पीड़ता का यह भी कहना है कि कारंडे ने उसके साथ बड़ी ही निर्ममता के साथ मारपीट की।
उन्होंने अपने हाथ-पैर पर वोट के निशान भी दिखाए हैं। कारंडे पर अपने बेटे को भी क्रिकेट बैट से पीटने का आरोप है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब कारंडे की पत्नी ने उसकी मौबाइल का पासवर्ड मांगा। इसके बाद वह गुस्सा हो गया और अपनी पत्नी को पीटने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक वह अपनी पत्नी को अपने साथ मुंबई नहीं ले जाता था।
