मोबाइल पासवर्ड ना बताने पर पत्नी की बैट से की दनादन पिटाई, मंत्री अतुल सावे के OSD पर हत्या के प्रयास का मामला

Vijay Karande OSD Pune Crime: मंत्री अतुल सावे के ओएसडी विजय कारंडे पर पुणे में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। ओएसडी पर पत्नी और बेटे को क्रिकेट बैट से पीटने का आरोप।
Atul Save OSD Domestic Violence Case
मंत्री अतुल सावे के ओएसडी विजय कारंडे के खिलाफ FIR पत्नी को बैट से पीटने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Published on
Updated on

Atul Save OSD Domestic Violence Case: पुणे के कोरेगाव पार्क इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सत्ताधारी दल के मंत्री के ओएसडी ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना 30 अप्रैल की शाम को आरोपी के क्वीन्स गार्डन स्थित निवास पर घटित हुई।

विजय कारंडे मूल रूप से नांदेड़ के समाज कल्याण विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री अतुल सावे के साथ ओएसडी के रूप में तैनात हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब पत्नी ने कारंडे के मोबाइल में कुछ संदिग्ध चैट देखे और उनसे पासवर्ड की मांग की।

क्रिकेट बैट से हमला और गला दबाने का प्रयास

मोबाइल का पासवर्ड मांगने पर विजय कारंडे अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गुस्से में आकर उन्होंने घर में रखे क्रिकेट बैट से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैट से पीटने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी का गला दबाकर उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की।

मासूम बेटे को भी बनाया निशाना

जब यह हिंसक झड़प चल रही थी, तब आरोपी का छोटा बेटा अपनी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुँचा। हालांकि, क्रोध में अंधे हो चुके कारंडे ने अपने सगे बेटे को भी नहीं बख्शा और उस पर भी बैट से हमला कर दिया। इस हमले के बाद पत्नी और बेटा किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले और सीधे पुलिस स्टेशन पहुँचे।

  • ओबीसी कल्याण और ऊर्जा मंत्री के ओएसडी विजय धुलचंद कारंडे पर पत्नी को पीटने का आरोप।
  • पत्नी द्वारा आरोपी के मोबाइल चैट के बारे में पूछना और पासवर्ड मांगना विवाद का कारण बना।
  • आरोपी ने पत्नी को क्रिकेट बैट से बेदम पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
  • अपनी मां को बचाने आए छोटे बेटे पर भी आरोपी ने बैट से हमला कर उसे घायल कर दिया।

पुलिस कार्रवाई और धाराएं

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुणे की कोरेगाव पार्क पुलिस ने विजय कारंडे के खिलाफ हत्या का प्रयास (Attempt to Murder), जानबूझकर चोट पहुँचाना और धमकी देने जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंत्री के करीबी अधिकारी द्वारा किए गए इस कृत्य ने एक बार फिर उच्च पदों पर बैठे व्यक्तियों के बीच घरेलू हिंसा और संवेदनहीनता के मुद्दे को गंभीर बना दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com