मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
Mumbai Metro Line 1: मुंबई मेट्रो वन वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर पर 10 अगस्त से 'मिक्स्ड-लूप' सेवा शुरू होगी। अंधेरी-घाटकोपर के बीच ट्रेन अंतराल 3 मिनट होगा और 28,000 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे।
- Written By: रूपम सिंह
मुंबई मेट्रो-1 की सौगात (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Metro One New Service: मुंबई लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले मुंबईकरों के लिए मुंबई मेट्रो की ओर से राहत भरी खबर है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा प्रवर्तित मुंबई मेट्रो वन की वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो-वन लाइन पर सेवाओं को अधिक कुशल बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। इसी के तहत 10 अगस्त से शाम के पीक आवर्स में मुंबई मेट्रो वन द्वारा ‘मिक्स्ड-लूप’ ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
इसके तहत एक ट्रेन घाटकोपर और अंधेरी के बीच शॉर्ट लूप पर चलेगी, जबकि उसके बाद आने वाली ट्रेन घाटकोपर से वर्सोवा के बीच नियमित फुल लूप पर संचालित होगी। मेट्रो की संशोधित सेवा व्यवस्था के अनुसार अंधेरी और घाटकोपर के बीच पीक आवर्स में ट्रेनों का अंतराल 3 मिनट 20 सेकंड से घटाकर 3 मिनट किया जाएगा।
इससे यात्रियों को ले जाने की क्षमता 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ेगी, जिससे करीब 28,000 अतिरिक्त यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। वर्सोवा और आजाद नगर के बीच पीक आवर्स में ट्रेनों का अंतराल 362 सेकंड रहेगा। सप्ताह के कार्यदिवसों में चलने वाली कुल ट्रेन सेवाओं की संख्या 476 से बढ़ाकर 484 की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला की स्कूलों में नहीं पहुंचीं निःशुल्क किताबें, सीईओ ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
संशोधित सेवा व्यवस्था से बढ़ेगी मेट्रो की क्षमता
पहली शॉर्ट-लूप ट्रेन अंधेरी डाउन प्लेटफॉर्म से शाम 6.23 बजे रवाना होगी, जबकि आखिरी शॉर्ट-लूप ट्रेन रात 8.23 बजे रवाना होगी। इस संशोधित सेवा व्यवस्था से अंधेरी और घाटकोपर के बीच यात्रा करने वाले 85 प्रतिशत से अधिक मेट्रो वन यात्रियों को लाभमिलने की उम्मीद है। इसके तहत ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी। यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम होगा। लाइन के सबसे अधिक भीड़ वाले हिस्से में अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध होगी।
मुंबई मेट्रो वन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामंतक चौधरी ने कहा कि ‘मिक्स्ड-लूप’ ऑपरेशन से मौजूदा बुनियादी सुविधाओं का अधिकतम उपयोग होगा। पीक आवर्स में ट्रेन संचालन अधिक प्रभावी होने से यात्रियों का प्रतीक्षा समय घटेगा और यात्री क्षमता बढ़ेगी। इस व्यवस्था से मुंबईकरों को तेज, सुविधाजनक, सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
यात्री पैटर्न से सुधरेगी सेवा
मुंबई मेट्रो वन द्वारा यात्रियों के यात्रा पैटर्न का लगातार विश्लेषण किया जाता है और सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न परिचालन नवाचारों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही सुरक्षा, विश्वसनीयता और कार्यक्षमता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा जाता है।
नवाचारों पर जोर
प्रमुख मेट्रो सेवा के रूप में मुंबई मेट्रो वन यात्रियों की सुविधा बढ़ाने वाले ग्राहक-केंद्रित उपायों और परिचालन नवाचारों को लगातार लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुंबई शहर की बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करने और लाखों मुंबईकरों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए मुंबई मेट्रो वन लगातार काम कर रही है।
