महाराष्ट्र में 14 से 20 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

Maharashtra Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले सप्ताह मौसम बड़ा बदलाव दिखा सकता है। कई जिलों में तेज हवाओं, बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Maharashtra Heavy Rain Alert May Hailstrom
महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की चेतावनी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Heavy Rain Alert May Hailstrom: राज्य में अगले सप्ताह 14 मई से 20 मई के बीच जोरदार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि इस दौरान मानसून जैसी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने कोंकण क्षेत्र के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगड़ और रत्नागिरी जिलों में कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना जताई है। सिंधुदुर्ग जिले में गर्म और उमस भरे मौसम के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं विदर्भ के चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया और यवतमाल जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं, बिजली की कड़कड़ाहट और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मराठवाड़ा के धाराशिव और लातूर जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नांदेड, हिंगोली और परभणी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में तेज हवाओं, बिजली और ओलावृष्टि के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि कोल्हापुर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। आम के सीजन के बीच सिंधुदुर्ग में तेज हवाओं और बारिश का खतरा बढ़ गया है।

आम उत्पादकों की चिंता बढ़ी

जिले में आम और काजू उत्पादकों के लिए यह साल पहले से ही निराशाजनक रहा है। मंजर झुलसने के कारण आम और काजू उत्पादन पहले ही 15 से 20 प्रतिशत तक सीमित रह गया है। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और लगातार बादल छाए रहने के कारण फलों का गिरना और फसल को नुकसान बढ़ गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com