मुझे भी मिला था शिंदे की पार्टी से ऑफर! उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता का दावा, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
Vasant More On Operation Tiger: शिवसेना (UBT) नेता वसंत मोरे ने दावा किया है कि उन्हें एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला था। उनके इस दावे से पुणे की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
- Written By: आकाश मसने
उद्धव ठाकरे के साथ वसंत मोरे (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Shiv Sena UBT Leader Vasant More On Operation Tiger: महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों ऑपरेशन टाइगर, ऑपरेशन तुतारी और दलबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के पुणे के नेता वसंत मोरे ने एक ऐसा दावा किया है जिसने राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। वसंत मोरे का कहना है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने का बड़ा प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
ICU में पहुंच गई है महाराष्ट्र की स्थिति
पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए वसंत मोरे ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर तीखा तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है, जबकि जनता के बुनियादी और जरूरी मुद्दे पूरी तरह से पीछे छूट गए हैं। मोरे ने कहा कि लगातार हो रही राजनीतिक उठापटक और दलबदल के कारण आज महाराष्ट्र की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति ICU में पहुंच चुकी है।
आधी रात को आया था बुलावा!
अपने दावे का खुलासा करते हुए वसंत मोरे ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब उन्हें शिवसेना (यूबीटी) का पुणे शहर प्रमुख बनाए जाने की घोषणा होने वाली थी। उन्होंने कहा कि जिस रात मुझे जिम्मेदारी मिलने वाली थी, उससे ठीक एक रात पहले शिंदे गुट के नेताओं ने मुझसे संपर्क साधा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक: 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
महाराष्ट्र में मानसून की जोरदार वापसी, पालघर-पुणे में रेड अलर्ट; सांताक्रुज में पेड़ गिरने से 8 घायल
नागरिकों की समस्याए सबसे पहले…अमरावती मनपा समीक्षक बैठक में महापौर श्रीचंद ने दिखाई सख्ती
तुलजापुर भवानी मंदिर में एक और बड़ा घोटाला: देवी की 4,121 एकड़ जमीन निजी हाथों में सौंपने का आरोप, जांच शुरू
पुणे के ही एक पूर्व नगरसेवक ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद मुझसे मिलना चाहते हैं और मुझे उनके गुट में शामिल हो जाना चाहिए। वसंत मोरे ने साफ किया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया क्योंकि वे उद्धव ठाकरे के साथ वफादार रहना चाहते थे।
यह भी पढ़ें:- 2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
बीजेपी पर भी साधा निशाना
वसंत मोरे ने पुणे की स्थानीय राजनीति का जिक्र करते हुए भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पुणे में बीजेपी के पास पहले से ही भारी संख्या में नगरसेवक है, इसके बावजूद सत्तारूढ़ गठबंधन लगातार दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तोड़कर अपने पाले में लाने की कोशिशें कर रहा है।
उद्धव ठाकरे को लग चुके हैं दो झटके
बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। इसके बाद शिंदे ने ठाकरे को एक और झटका देते हुए विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर को अपने पाले में कर लिया है। सचिन अहीर ने शिंदे गुट की ओर से महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद का चुनाव लड़ा और निर्विरोध जीत दर्ज की।
