-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Two Nigerian Arrested For Cheating People Through Matrimonial Site
मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करनेवाले नाइजीरियन गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
पुणे : मैट्रिमोनियल वेबसाइट (Matrimonial Site) के द्वारा विवाह (Marriage) के इच्छुक लोगों को चूना लगाने का काम करनेवाले दो नाइजीरियन (Nigerian) लोगों को पुणे पुलिस (Pune Police) ने हिरासत में लिया है। पुणे साइबर पुलिस (Pune Cyber Police) ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परदेश में नौकरी करने की बात कहकर पुणे (Pune) की एक महिला से 12 लाख की ठगी (Cheating) की। यह घटना जून 2020 से जुलाई 2020 के बीच हुई। जिस महिला के साथ ठगी हुई थी उस महिला ने पुणे साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी थी।
इसके अनुसार, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। छानबीन के बाद पुलिस ने दिल्ली से चिदिबेरे नवोसू उर्फ जेम्स नवोसू (36) ओकोरो बेसिल इफेनीचुकु (41) दोनों निवासी बी-35, ओमिक्रॉन 1 ए, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, मूल निवासी नायजेरिया को गिरफ्तार किया है। उन्हें सुरजपुर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 29 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड में रखने का आदेश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
पुणे में सौतेला बाप बना हैवान, 10 साल की मासूम का 2 तक किया यौन शोषण, मां ने दर्ज कराया मामला
Moshi Garbage Depot: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी और एससी आयोग का एक्शन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
NEET टॉपर श्रावणी कुडाले सुनेत्रा पवार ने किया वीडियो कॉल, बारामती की बेटी को दी बधाई
12 लाख 19 हजार 949 रुपए की ठगी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुणे शहर की एक महिला के साथ जून 2020 से जुलाई 2020 के बीच मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अनजान आदमी से पहचान हुई। उसने कहा कि वो विदेश में नौकरी करता है। उसके बाद महिला को शादी का झांसा दिया और अलग-अलग कारण देकर महिला को दो बैंक अकाउंट में पैसे भरने को कहा। आरोपी ने पीड़िता से 12 लाख 19 हजार 949 रुपए लेकर ठगी की। इस क्राइम में सायबर पुलिस ने तकनीकि विश्लेषण के आधार पर आरोपी को ढूंढ निकाला।
पुलिस ने किया यूपी से गिरफ्तार
पुलिस को आरोपियों के ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में रहने की जानकारी मिली, उसके अनुसार पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश में जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक अंकुश चिंतामणी, सहायक पुलिस निरीक्षक शिरीष भालेराव, पुलिस उपनिरीक्षक आनंदराव ढवले, पुलिस अंमलदार अस्लम अत्तार, योगेश वाव्हाल, नितेश शेलार, वैभव माने, सौरभ घाटे, अंकिता राघो , शिरीष गावदे, मंगेश नेवसे, प्रवीण सिंह राजपूत की टीम ने अंजाम दिया।
Two nigerian arrested for cheating people through matrimonial site
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














