- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Tanisha Bhise Died After Pune Deenanath Mangeshkar Hospital Refused Treat Talked Cm Fadnavis
3 घंटे दर्द से तड़पती रही गर्भवती…अस्पताल ने देखा भी नहीं, दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामले में CM फडणवीस ने दिलाया भरोसा
Pune News: दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामले में मृतक की भाभी ने पूरी आपबीती सुनाई। उन्होंने अस्पताल पर आरोप लगाया और डॉक्टरों को निलंबित करने की भी मांग की। इस पर सीएम फडणवीस ने परिवार को न्याय का आश्वासन दिया है।
- Written By: प्रिया जैस

दीनानाथ मंगेशकर मामले में बोले देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: शुक्रवार को 20 लाख रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करने के कारण पुणे के एक अस्पताल द्वारा एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार किए जाने का मामला सामने आया। इस घटना से पुणे का दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल विवादों में घिर गया। इस मामले में सीएम ने जांच के लिए समिति का गठन किया है।
पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल द्वारा इलाज से इनकार किए जाने के बाद गर्भवती महिला तनीषा भिसे की कथित मौत की घटना पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि हमने एक समिति बनाई है। समिति आज आ गई है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे, और राज्य सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक एसओपी भी तैयार करेगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस घटना के संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।”
सीएम फडणवीस ने दिया आश्वासन
उन्होंने कहा, “आज भाजपा एमएलसी अमित गोरखे के निजी सहायक की पत्नी की दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई मौत की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। इस घटना ने चिकित्सा लापरवाही के आरोपों को जन्म दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
सुखना नदी किनारे छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ऑपरेशन अतिक्रमण, 25 अवैध निर्माण ध्वस्त, दो मंजिला जिम भी तोड़ा
#WATCH | Maharashtra: On the incident of the alleged death of a pregnant woman, Tanisha Bhise, after being denied treatment by Pune’s Deenanath Mangeshkar Hospital, CM Devendra Fadnavis says, “I met the victim’s family. I have assured them that we have formed a committee. The… https://t.co/GgjVJbyfXz pic.twitter.com/NUljy6XnDu — ANI (@ANI) April 5, 2025
बता दें कि पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल द्वारा पैसे की कमी का हवाला देकर इलाज से इनकार करने के बाद एक गर्भवती महिला तनीषा भिसे की कथित तौर पर मौत हो गई। इस घटना के सामने आते ही विपक्षी पार्टियों ने अस्पताल के सामने प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में तनीषा भिसे की भाभी ने घटना का पूरा ब्यौरा बताया।
मृतक की भाभी ने बताया घटना का विवरण
मृतक महिला की भाभी प्रियंका पाटिल कहती हैं, “जब हम वहां पहुंचे, तो उन्होंने उसका बीपी चेक किया। हमें बताया गया कि उसकी हालत गंभीर है और उन्हें जांच करानी है। उन्होंने उसे कुछ भी खाने-पीने से मना किया। उन्होंने हमें 20 लाख रुपए जमा करने को कहा और 10 लाख डिपोजिट करने को कहा। उसका बीपी और बढ़ गया और उसे रक्तस्राव भी होने लगा।”
#WATCH | Maharashtra: A pregnant woman, Tanisha Bhise died allegedly after Deenanath Mangeshkar Hospital in Pune denied her treatment over lack of money. The deceased woman’s sister-in-law, Priyanka Patil says, “…When we reached there, they checked her BP…We were told that… pic.twitter.com/Y2MkweffNP — ANI (@ANI) April 4, 2025
उन्होंने आगे बताया कि, “हमने एक घंटे के भीतर 3 लाख रुपए का इंतजाम किया और बिलिंग विभाग में पहुंचे और उनसे उसे भर्ती करने का आग्रह किया। लेकिन उन्होंने पैसे स्वीकार नहीं किए और शुरू में बताई गई राशि की ही मांग की। डॉक्टर ने उसे रक्तस्राव रोकने के लिए पहले से लिखी गई दवा खाने को कहा। लेकिन उन्होंने कुछ और नहीं किया। हमने आखिरकार उसे ससून अस्पताल ले जाने की कोशिश की और खुद ही व्हीलचेयर लेकर आए। किसी ने हमारी मदद नहीं की। सीसीटीवी देखें, उन्होंने 3 घंटे तक कुछ नहीं किया।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
एक अन्य रिश्तेदार अक्षय पाटिल कहते हैं, “हम कह सकते हैं कि उन्होंने उसकी हत्या की है। वह बहुत तकलीफ में थी। डॉक्टर का लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए।”
Tanisha bhise died after pune deenanath mangeshkar hospital refused treat talked cm fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














