Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए

Supriya Sule Statement: शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर सुप्रिया सुले ने संजय राउत को दिया जवाब। कहा- यह प्याले में तूफान है, कांग्रेस में विलय की खबरों को भी नकारा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 09:39 AM

शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर सुप्रिया सुले की सफाई (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Politics Sharad Pawar Meeting: महाराष्ट्र में विपक्ष की महाविकास आघाडी के अंदर राकां अध्यक्ष शरद पवार व डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मुलाकात को लेकर बवाल मचा हुआ है। यूबीटी के प्रवक्ता संजय राऊत ने इस मुलाकात पर कड़ी आपति जताते हुए कहा था कि जिस गद्दार नेता ने हमारी सरकार गिराई थी, उसके कार्यालय में सीनियर नेता शरद पवार का जाना, हमें आहत कर गया है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

अब इस विवाद पर पवार पुत्री सुप्रिया सुले ने सफाई देते हुए कहा कि यह मुलाकात प्याले में तूफान से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे संवैधानिक पद पर हैं। ऐसे में उनके कार्यालय में बड़े पवार का जाना, सामान्य बात है। मैं अपने सहयोगी दलों के नेताओं से अपील करती हूं कि वे इस मामले को ज्यादा तूल न दें। इस मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब निकालना बेमानी है।

हमारा राजनीतिक वजन अभी भी कायम है

सुप्रिया सुले ने कहा कि शरद पवार ने कई साल पहले मुझे एक बात बताई थी कि अच्छी या बुरी, अगर हमारी चर्चा हो रही है तो इसका मतलब है कि हमारा राजनीतिक वजन अभी भी कायम है। इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच

राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को 12 साल पूरे होने जा रहे हैं और पिछले 12 वर्षों से उनके भाजपा के साथ जाने की चर्चाएं चल रही है। पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी में कोई भी सांसद असहज नहीं है। हम सभी सांसद लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हम मिलते हैं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

यह भी पढ़ें:- जनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच

कांग्रेस के साथ विलय पर कोई बातचीत नहीं

सुप्रिया सुले ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है और दोनों दल सहयोगी के रूप में साथ मिलकर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विलय को लेकर न तो हमें कांग्रेस की ओर से कोई प्रस्ताव मिला है और न ही हमने उन्हें कोई प्रस्ताव दिया है। हम दोनों एक सहयोगी है और विभिन्न राजनीतिक लेकर आपस में समन्वय करते रहते हैं।

Supriya sule clarifies sharad pawar eknath shinde meeting sanjay raut updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 09:39 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai News
  • Supriya Sule

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.