Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: धनंजय मुंडे का समर्थन करना नामदेव शास्त्री को पड़ा भारी, मराठा समुदाय की चेतावनी के बाद कीर्तन कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के पुणे जिले के देहू में वंजारी समुदाय के आध्यात्मिक नेता नामदेव शास्त्री का शुक्रवार के लिए निर्धारित ‘कीर्तन' कार्यक्रम मराठा संगठनों के विरोध तथा स्थानीय पुलिस की ओर से चेतावनी जारी किए जाने के बाद रद्द कर

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 05, 2025 | 12:19 PM

कीर्तन कार्यक्रम रद्द। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के देहू में वंजारी समुदाय के आध्यात्मिक नेता नामदेव शास्त्री का शुक्रवार के लिए निर्धारित ‘कीर्तन’ कार्यक्रम मराठा संगठनों के विरोध तथा स्थानीय पुलिस की ओर से चेतावनी जारी किए जाने के बाद रद्द कर दिया गया।

श्री भगवानगड संस्थान के प्रमुख शास्त्री ने हाल ही में वंजारी समुदाय से आने वाले राज्य के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) मंत्री धनंजय मुंडे के प्रति समर्थन व्यक्त किया था। बीड जिले में मराठा समुदाय के एक सरपंच की हत्या को लेकर मुंडे को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

सरपंच देशमुख हत्याकांड़ से राजनीतिक विवाद उत्पन्न

ज्ञात हो कि बीड में एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर जबरन वसूली रोकने की कोशिश करने को लेकर मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर 2024 को अगवा कर लिया गया था, बाद में कथित तौर पर प्रताड़ित करके उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से राज्य में राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘महाजाम’: लोनावला घाट में रेंग रहे वाहन, 4 दिन के लॉन्ग वीकेंड ने बिगाड़ा खेल

पुणे बजट 2026-27 में सियासी घमासान, भाजपा नगरसेवकों को ज्यादा फंड देने का आरोप

पुणे महानगर पालिका बजट पर कांग्रेस का हमला, 15 हजार करोड़ के बजट में 7 हजार करोड़ घाटे की आशंका

Mumbai-Pune Expressway पर भीषण जाम! लोनावला के पास 5 KM लंबी कतार, छुट्टी मनाने निकले लोग फंसे; देखें Video

मुंडे को बनाया जा रहा निशाना

वंजारी समुदाय के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति शास्त्री ने हाल ही में दावा किया कि मुंडे को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सप्ताहांत में मुंडे से मुलाकात की और इसके बाद उन्होंने सरपंच देशमुख के परिवार के प्रति भी समर्थन व्यक्त किया। शास्त्री का कार्यक्रम शुक्रवार को देहू के पास श्रीक्षेत्र भंडारा डोंगर में होना निर्धारित था, जहां संत तुकाराम महाराज का मंदिर स्थित है।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

कार्यक्रम से बिगड़ सकती है कानून-व्यवस्था

मराठा समाज के सदस्यों ने 1 फरवरी को मंदिर के न्यासियों को एक पत्र सौंपा, जिसमें यह दावा करते हुए शास्त्री के ‘कीर्तन’ को रद्द करने का आग्रह किया गया कि उन्होंने सरपंच की हत्या के मामले में मुंडे का बचाव किया है।

तलेगाव दाभाडे पुलिस ने भी मंगलवार को मंदिर के न्यासियों को एक पत्र जारी किया, जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि ‘कीर्तन’ कार्यक्रम होता है तो कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है और मराठा संगठन के सदस्य शास्त्री को निशाना बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

कीर्तन को स्थगित करने का निर्णय

मंदिर के ट्रस्टी बालासाहेब काशिद ने कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति और मराठा संगठनों द्वारा प्रस्तुत पत्र तथा पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी को देखते हुए, हमने शुक्रवार को होने वाले नामदेव शास्त्री के कीर्तन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लेने से पहले शास्त्री के साथ चर्चा भी की गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Support for dhananjay munde heavy on namdev shastri cancellation of kirtan program after maratha communitys warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2025 | 12:19 PM

Topics:  

  • Dhananjay Munde
  • Pune News
  • Santosh Deshmukh Murder Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.