-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Road Rage Case Car Driver Breaks Face Of Woman In Pune
रोडरेज मामला: पुणे में कार चालाक ने बच्चों के साथ जा रही महिला का फोड़ा मुंह
- Written By: शुभम सोनडवले
महाराष्ट्र के पुणे में रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने दो बच्चों के साथ दोपहिया वाहन पर जा रही एक महिला से मारपीट कर उसका मुंह फोड़ दिया। यह घटना शनिवार को बानेर-पाषाण लिंक रोड पर हुई। पुलिस ने इस सिलसिले में 57 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित महिला जेरलीन डिसिल्वा (फोटो: ANI/सोशल मीडिया)
पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने दो बच्चों के साथ दोपहिया वाहन पर जा रही एक महिला से मारपीट कर उसका मुंह फोड़ दिया। यह घटना शनिवार को बानेर-पाषाण लिंक रोड पर हुई। पुलिस ने इस सिलसिले में 57 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुणे के एक होटल में विपणन प्रमुख के रूप में कार्यरत पीड़ित महिला जेरलीन डिसिल्वा ने सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी नाक से खून बहता हुआ दिखाई देता है।
#WATCH | On the road rage incident, victim Jerlyn Dsilva says, “I was on my way to Baner to have lunch with the two kids…This incident happened at Mahabaleshwar Chowk. A man was trying to block me, he was not letting me go to the left or right. When the signal was red and our… pic.twitter.com/Tk7jtpR493 — ANI (@ANI) July 21, 2024
वहीं, एक अन्य वीडियो में डिसिल्वा ने कहा, “वह दो बच्चों के साथ दोपहिया वाहन पर बानेर की ओर जा रही थीं कि तभी एक कार में सवार व्यक्ति ने उन्हें रास्ता नहीं दिया, जिसके चलते मैंने उसे ठीक से गाड़ी चलाने को कहा। इसके बाद उसने कार की खिड़की नीचे कर दी और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा।”
डिसिल्वा ने दावा किया कि जब वह कार से आगे निकलने में सफल हो गईं, तो चालक ने उनका पीछा किया जिससे उन्हें सड़क के किनारे रुकना पड़ा। वीडियो में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया, ‘‘उस आदमी ने अपनी कार रोककर मेरा रास्ता रोका और गुस्से में बाहर निकला तथा मेरी शर्ट पकड़ी और मेरे चेहरे पर तीन से चार बार मुक्के मारे।”
डिसिल्वा ने दावा किया कि जब उसने उस व्यक्ति को भागने से रोकने के लिए कार की चाबी छीनने का प्रयास किया, तो कार में मौजूद उसकी पत्नी ने भी उनके साथ मारपीट की। झगड़े के दौरान वहां खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया और डिसिल्वा को अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दंपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी एडिटेट)
Road rage case car driver breaks face of woman in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Jul 24, 2026 | 01:55 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
Jul 24, 2026 | 01:55 PMयूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
Jul 24, 2026 | 01:54 PMBhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
Jul 24, 2026 | 01:46 PMDivyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Jul 24, 2026 | 01:46 PMभंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
Jul 24, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














