

Divyanka Tripathi Temple Visit: छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के जीवन में इन दिनों खुशियों का नया सवेरा आया है। हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनीं 41 साल की दिव्यंका त्रिपाठी अपने पारिवारिक जीवन के इस नए सफर को बेहद सादगी और आनंद के साथ जी रही हैं। माता-पिता बनने के बाद कपल अपने छोटे से संसार में पूरी तरह बिजी हो चुका है।
इसी कड़ी में अब दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया अपने नन्हे बच्चों को पहली बार ईश्वरीय आशीर्वाद दिलाने के लिए मंदिर पहुंचे, जहां का माहौल बेहद पावन और भावुक नजर आया। अपनी इस खास धार्मिक यात्रा के दौरान दिव्यांका और विवेक बच्चों की रेगुलर जांच के लिए पहले डॉक्टर के पास गए थे। चिकित्सा कंस्लट के बाद पूरा परिवार सीधे मंदिर के लिए रवाना हो गया। इस विशेष अवसर पर दिव्यांका की मां भी उनके साथ मौजूद थीं।
मंदिर परिसर में दंपति ने अपने-अपने हाथों में एक-एक बेटे को संभाल रखा था। भगवान के सामने नतमस्तक होकर उन्होंने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुखद भविष्य के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद जब आरती शुरू हुई, तो दिव्यांका अपने भावुक होकर आंसू को संभाल नहीं पाईं। आरती के पावन मंत्रों के बीच उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े, जो एक मां के अपने बच्चों के प्रति असीम प्रेम को दर्शाते हैं।
पूजा-अर्चना और भक्ति भाव में डूबी दिव्यांका ने अपने नवजात बेटों के छोटे-छोटे हाथों से मंदिर के पुजारी को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।
इस दौरान वहां मौजूद पंडित जी ने भी बच्चों के सिर पर हाथ रखकर अपना पूर्ण आशीर्वाद दिया। शादी के करीब एक दशक बाद मिली इस बड़ी खुशी के लिए पूरे परिवार ने ईश्वर का बारंबार धन्यवाद किया।
शादी के 10 साल लंबे गैप के बाद माता-पिता बनने को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। कुछ जगह यह दावा किया जा रहा था कि दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया है।
हालांकि दिव्यंका त्रिपाठी ने इन सभी बातों को खारिज करते हुए साफ किया था कि उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है। अफवाहों को पीछे छोड़ते हुए अब यह परिवार अपने बच्चों के साथ बिताए हर पल को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। रुहानिका धवन समेत कई टीवी कलाकारों ने भी इस नन्हे परिवार पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया है।