-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ravindra Dhangekar Has Accused Murlidhar Mohol Of Land Grabbing
Pune News: धंगेकर का मोहोल पर हमला, इस्तीफे की मांग से महायुति में गरमाहट
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune में शिंदे गुट के रवींद्र धंगेकर ने जैन बोर्डिंग जमीन घोटाले पर केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही धंगेकर ने मोहोल के इस्तीफे की मांग भी कर दी है।

मुरलीधर मोहोल और रवींद्र धंगेकर ( सौ. डिजाइन फोटो )
Pune News In Hindi: शिवसेना, एकनाथ शिदें गुट के पुणे शहर प्रमुख रवींद्र धंगेकर ने साफ तौर से कहा है कि जैन समाज की जमीन की रक्षा को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने शिंदे को खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्हें पार्टी से निकाल भी दिया जाता है तो वे अपने संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
धांगेकर, सत्ताधारी महायुति गठबंधन में रहते हुए कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस वजह से बीजेपी की काफी फजीहत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक धंगेकर पर अपना मुंह बंद रखने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
लेकिन वे ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं। बीजेपी के नेता दावा कर रहे हैं कि शिवसेना के प्रमुख नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, धंगेकर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हालांकि धंगेकर ने इन सभी चर्चाओं का खंडन किया है और अब सीधे मुरलीधर मोहोल के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी नेता में थोड़ी शर्म है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए
सम्बंधित ख़बरें
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
आंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
क्या है मामला
शिवसेना शिंदे गुट के नेता रवींद्र धंगेकर ने पुणे में जैन बोर्डिंग जमीन घोटाले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पर निशाना साधा है। उन्होंने मोहोल पर बिल्डरों के साथ मिल कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस वजह से महायुति में कलह बढ़ गई है।
धंगेकर के आरोपों पर मोहोल ने सफाई दी थी, लेकिन इसके बावजूद धंगेकर ने आरोप लगाना जारी रखा है। मोहोल ने कहा कि मैंने इस पर बोलना बंद कर दिया है। मैं एक बार फिर साफ कर रहा हूं इस पूरे मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में लाडकी बहनों को मिला भाई दूज पर तोहफा, अब नहीं करनी होगी ई-केवाईसी
धंगेकर के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री मोहोल का जवाब
रविंद्र धंगेकर ने पुणे के जैन बोर्डिंग की जमीन के सौदे को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। इस विवाद पर अब मुरलीधर मोहोल ने कहा कि एक ही व्यक्ति है, उस पर बोलना मैंने छोड़ दिया है। मैंने पहले ही अपना स्पष्टीकरण दे दिया था। शहर का माहौल बिगाड़ने वाली जो मंडली है, उसका सच सामने आना चाहिए, लेकिन पहले उनके सबूत देखें, कोई भी उठकर मनमाने आरोप लगाए, ऐसा नहीं चल सकता।
Ravindra dhangekar has accused murlidhar mohol of land grabbing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PM‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Jul 29, 2026 | 09:41 PMकाशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMवीडियो गैलरी

गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM














