-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Chinchwad Mla Shankar Jagtap Pavana Underground Pipeline Project Demand
चिंचवड़ विधायक शंकर जगताप ने विधानसभा में उठाई मांग: पवना अंडरग्राउंड पाइपलाइन प्रोजेक्ट समय सीमा में हो पूरा
- Written By: रूपम सिंह
Chinchwad Pipeline Project: चिंचवड़ के विधायक शंकर जगताप ने विधानसभा में पवना अंडरग्राउंड पानी पाइपलाइन परियोजना को समय सीमा में पूरा करने की मांग की। इससे शहर को 100 MLD अतिरिक्त पानी मिलेगा।

विधायक शंकर जगताप (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Pimpri Chinchwad Pawna Underground Pipeline Project: पिंपरी-चिंचवड़ शहर की लगातार बढ़ती आबादी, तेजी से होते शहरीकरण और भविष्य की पानी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, चिंचवड़ के विधायक शंकर जगताप ने विधानमंडल के मानसून सत्र में ‘औचित्य के मुद्दे’ के तहत एक महत्वपूर्ण मांग की। उन्होंने शहर की दीर्घकालिक जल सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक ‘पवना अंडरग्राउंड पानी पाइपलाइन परियोजना’ को एक निश्चित समय सीमा के भीतर और जल्द से जल्द पूरी करने की पुरजोर वकालत की। विधायक जगताप ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से अटकी इस परियोजना के लिए सरकार को विशेष फंड और आवश्यक प्रशासनिक मंजूरियां तेजी से उपलब्ध करानी चाहिए।
398 करोड़ की मिली थी प्रशासनिक स्वीकृति
सदन में शहर की पानी की समस्या पर बोलते हुए विधायक शंकर जगताप ने बताया कि पवना डैम से निगडी सेक्टर 23 जल शुद्धिकरण केंद्र तक लगभग 36 किलोमीटर लंबी और 1800 मिमी व्यास की अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने के लिए साल 2008 में करीब 398 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। लेकिन स्थानीय आंदोलनों, भूमि अधिग्रहण में आई अड़चनों, प्रशासनिक व तकनीकी बाधाओं के साथ-साथ विभिन्न अदालती मामलों के कारण यह परियोजना पिछले 15 सालों से अधिक समय से अधर में लटकी हुई है।
इतने वर्षों की देरी के कारण इस परियोजना पर अब तक लगभग 171 से 200 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन केवल साढ़े चार से आठ किलोमीटर तक का ही काम पूरा हो पाया है, जबकि करीब 28 से 32 किलोमीटर का काम अभी भी बाकी है। समय बीतने के साथ निर्माण लागत बढ़ने से इस परियोजना की अनुमानित लागत अब बढ़कर 1,200 से 1,700 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक; सर्वसम्मति से अपनाया गया ऐतिहासिक ‘नागपुर घोषणापत्र’
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
पानी की चोरी पर लगेगी लगाम, रुकेगा रिसाव
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा को पवना डैम से प्रतिदिन लगभग 510 से 530 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। यदि यह अंडरग्राउंड पानी पाइपलाइन परियोजना पूरी हो जाती है, तो खुले चैनल और नदी के पात्र से होने वाला वाष्पीकरण, पानी का रिसाव और अवैध पानी की चोरी पूरी तरह से रुक जाएगी, इससे पिंपरी-चिंचवड़ शहर को रोजाना लगभग 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा और सालाना करीब 1.29 टीएमसी पानी की बड़ी बचत होगी। यह परियोजना शहर के भविष्य के संभावित जल संकट को टालने के लिए एक गेमचेंजर साबित होगी।
नागरिकों को पर्याप्त पानी दिलाने हम प्रतिबद्ध
विधायक शंकर जगताप मैं पिपरी-चिंचवड़ के नागरिकों 6 को उनका हक और पर्याप्त पानी दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं, विधानमंडल में मैंने मांग की है कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सरकार विशेष फंड मंजूर करे और एक निश्चित समय सीमा तय करके इस काम को गति दे।
Chinchwad mla shankar jagtap pavana underground pipeline project demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक; सर्वसम्मति से अपनाया गया ऐतिहासिक ‘नागपुर घोषणापत्र’
Jul 13, 2026 | 06:39 AMLIVEराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
Jul 13, 2026 | 06:36 AMदेशभर का मौसम: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, पहलगाम में बाढ़, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 13, 2026 | 06:26 AMBirthday Horoscope: 13 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 13, 2026 | 06:15 AMप्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Jul 13, 2026 | 06:06 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













