Pune Weather ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Pune Temperature Rise: पुणे राज्य में इस साल गर्मी सम्मय से पहले ही अपने तेवर दिखाने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फरवरी के अंत तक पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
राज्य से अब ठंड पूरी तरह विदा हो चुकी है और सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। पुणे में आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हो गया है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं के कारण उमस और तापमान दोनों में इजाफा हो रहा है। विदर्भ क्षेत्र में गर्मी का सबसे अधिक असर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-पुणे जिला परिषद में 51 सीटों के साथ एनसीपी बहुमत, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर सियासी घमासान
तापमान में अचानक आए इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधी धूप में न निकले, शरीर में पानी की कमी न होने दें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें, बाहर निकलते समय छतरी, टोपी और सनग्लासेस का उपयोग करें।