Pune में कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल, शहर में बढ़ी ठिठुरन ठिठुरे पुणेकर, पारा 7 डिग्री के नीचे
IMD Weather Prediction For Pune: पुणे में दिसंबर की कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिरा, पाषाण और शिवाजीनगर में ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे का मौसम (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Weather Update: दिसंबर के तीसरे सप्ताह में पुणे के मौसम ने करवट ली है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते शहर और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
सोमवार को पुणे का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पिछले 24 घंटों में यह 6.9 डिग्री सेल्सियस तक भी गिरा, जो इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शिवाजीनगर और पाषाण जैसे इलाकों में ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है।
दिन के समय खिली धूप
पाषाण में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और शिवाजीनगर में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन सूर्यास्त के बाद और सुबह के समय कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Pune Red Alert IMD: सिंहगढ़ घाट में पर्यटकों की एंट्री बंद, भूस्खलन-चट्टान गिरने के खतरे पर रोक
सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
ये भी पढ़ें :- Ambernath MNC Election: कांग्रेस की दमदार वापसी, 12 नगरसेवक निर्वाचित
महाराष्ट्र में, पुणे 66 सहिता शीत लहर की कोई संभावना नहीं है, हालांकि देर रात या तड़के कुछ अलग-थलग इलाकों में हल्का कोहरा बन सकता है। लोग सतर्क रहें – अनुपम कश्यपी, पूर्व हेड वेदर फोरकास्टर, आईएमडी
