पुणे में छोटे प्लॉट पर ज्यादा फ्लैट, सड़कों-पानी पर बढ़ेगा दबाव? BJP नगरसेवक जोशी ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

Puneet Joshi On Pune FSI Rules: पुणे जिले में छोटे भूखंडों पर बढ़े FSI से फ्लैटों की संख्या बढ़ने और बुनियादी सुविधाओं पर दबाव की चिंता जताई गई है। BJP नगरसेवक ने नियमों की समीक्षा मांगी।
Pune Small Plot FSI Rules Review Cluster Development Demand
पुनीत जोशी(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Small Plot Development Demand In Pune: पुणे शहर में छोटे भूखंडों पर बढ़ी हुई निर्माण क्षमता के कारण ऊंची इमारतें तो खड़ी हो रही हैं, लेकिन आबादी के अनुपात में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नहीं हो रहा है। सड़कों, पार्किंग, पानी, ड्रेनेज और अग्निसुरक्षा जैसी सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है।

इसे देखते हुए छोटे भूखंडों पर अतिरिक्त फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) देने के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग उठने लगी है। पुणे महानगरपालिका में सत्ताधारी भाजपा के नगरसेवक पुनीत जोशी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया है।

12-14 की जगह 40-45 फ्लैट की क्षमता

नगरसेवक पुनीत जोशी शहर सुधार समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा कि यूनिफाइड डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेग्युलेशन्स (यूडीसीपीआर) के तहत छोटे भूखंडों पर भी अधिक निर्माण की अनुमति मिल रही है।

इससे इमारतों में फ्लैटों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उस अनुपात में सड़कें, जलापूर्ति, ड्रेनेज और ठोस कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं विकसित नहीं हो रही हैं। इसका सीधा असर नागरिकों के जीवनस्तर पर पड़ रहा है।

जोशी ने कोथरूड की आइडियल कॉलोनी का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले पांच से छह गुंठे के भूखंडों पर बनी इमारतों में प्रत्येक अपार्टमेंट में करीब 12 से 14 फ्लैट होते थे। लेकिन नई नियमावली के तहत अब उसी तरह के भूखंडों पर 40 से 45 फ्लैट बनाने की क्षमता पैदा हो गई है।

Pune Small Plot FSI Rules Review Cluster Development Demand
MP में 1 लाख एकड़ का लैंड बैंक तैयार! CM ने कहा अवसरों की भरमार, मुंबई में सचिव ने गिनाईं औद्योगिक खूबियां

क्लस्टर डेवलपमेंट का विकल्प

जोशी ने सुझाव दिया कि यूडीसीपीआर के तहत बढ़े हुए एफएसआई का लाभ देने पर कम से कम 15 हजार वर्गफुट से बड़े भूखंडों के लिए विचार किया जाए। साथ ही, छोटे भूखंडों को एक साथ जोड़कर नियोजित विकास करने वाली क्लस्टर डेवलपमेंट योजना को प्रोत्साहन दिया जाए।

इससे खुली जगह, आंतरिक सड़कें, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बेहतर नियोजन संभव होगा।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

Pune Small Plot FSI Rules Review Cluster Development Demand
छत्रपति संभाजीनगर में कर्ज वसूली का मामला, कारोबारी को पीटकर नोटरी कार्यालय ले गए; जबरन दो फ्लैट लिखवाए
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com