छत्रपति संभाजीनगर में कर्ज वसूली का मामला, कारोबारी को पीटकर नोटरी कार्यालय ले गए; जबरन दो फ्लैट लिखवाए

Chhatrapati Sambhajinagar Loan Recovery Case: छत्रपति संभाजीनगर में कारोबारी ने 1 करोड़ के कर्ज पर करीब डेढ़ करोड़ चुकाने का दावा किया। फिर भी 1.25 करोड़ मांगने और दो फ्लैट जबरन लिखवाने का आरोप है।
Chhatrapati Sambhajinagar Loan Recovery Builder Threat Two Flats
प्रविण गरबडे(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Builder Threat Two Flats: एक करोड़ रुपये का कर्ज लिया और ब्याज व अन्य रकम मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये चुका दिए। इसके बावजूद आरोपियों ने निर्माण कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की और मांग कर दी।

रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी गई। आरोप है कि कारोबारी को पीटकर जबरन कार में बैठाया गया और नोटरी कार्यालय ले जाकर नए प्रकल्प के दो फ्लैटों की अग्रिम बिक्री रसीदें लिखवा ली गईं।

क्या है मामला?

मामले में उस्मानपुरा पुलिस थाने में छह आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शहानुरवाड़ी निवासी 61 वर्षीय सुनील शामराव पाटील निर्माण कारोबारी हैं। वर्ष 2023 में कारोबार के लिए उन्हें पूंजी की आवश्यकता थी।

इसी दौरान प्रविण गरबडे के माध्यम से राहुल चाबुकस्वार से उनका संपर्क हुआ। अक्टूबर 2023 में एक करोड़ रुपये कर्ज लेने का समझौता हुआ। इसके लिए प्रतिमाह चार प्रतिशत ब्याज और छह फ्लैटों के दस्तावेज सुरक्षा के रूप में रखने की शर्त बताई गई।

पाटील के अनुसार, 15 और 17 अक्टूबर को उनके खाते में 50-50 लाख रुपये जमा किए गए। इसके बाद कमीशन और अग्रिम ब्याज के रूप में रकम दी गई। ब्याज भुगतान में देरी होने पर आरोपियों ने उनके कार्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और ताला लगा दिया। निर्माण स्थल पर भी मजदूरों को धमकाकर काम रुकवाया गया।

Chhatrapati Sambhajinagar Loan Recovery Builder Threat Two Flats
MP में 1 लाख एकड़ का लैंड बैंक तैयार! CM ने कहा अवसरों की भरमार, मुंबई में सचिव ने गिनाईं औद्योगिक खूबियां

पुलिस ने लिया एक्शन

नवंबर 2025 में पाटील के घर में घुसकर सुरक्षा कर्मचारी को धमकाने और 19 नवंबर को पाटील से मारपीट कर उन्हें नोटरी कार्यालय ले जाने का आरोप है। वहां पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर दो फ्लैटों के दस्तावेज कराने का आरोप है।

पाटील ने मार्च 2026 तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये नकद तथा 27.27 लाख रुपये ऑनलाइन देने का दावा किया है। इसके बावजूद 1.25 करोड़ रुपये या दो फ्लैटों की मांग जारी रही।

शिकायत के आधार पर छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रविण गरबडे को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उसे 10 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Chhatrapati Sambhajinagar Loan Recovery Builder Threat Two Flats
MP को 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां; मुंबई रोड शो में निवेशकों ने दिखाई रुचि
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com