Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में 83 किमी PMRDA Ring Road के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, ट्रैफिक समस्या को मिलेगी राहत

Pune PMRDA Ring Road Land Acquisition: पुणे रिंग रोड प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति हुई है। पीएमआरडीए ने पहले चरण में तीन गांवों की जमीन दर तय कर दी है, जिससे भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को गति मिलेगी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 24, 2026 | 02:05 PM

पुणे रिंग रोड़ (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune PMRDA Ring Road: पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के प्रस्तावित रिंग रोड प्रोजेक्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कुल 14 गांवों में से पहले चरण के अंतर्गत तीन गांवों सोलू, वडगांव शिंदे और निरगुडे की भूमि की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।

जिला प्रशासन ने इन गांवों की जमीन को सीधे खरीदने का औपचारिक पीएमआरडीए को सौंप दिया है। वर्तमान में शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ती यातायात की समस्याओं के समाधान हेतु दो रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है।

MSRDC द्वारा किया जा रहा है विकसित

इनमें से एक आंतरिक रिंग रोड पीएमआरडीए द्वारा और बाहरी रिंग रोड महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) द्वारा विकसित किया जा रहा है। एमएसआरडीसी के रिंग रोड का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि पीएमआरडीए की परियोजना पिछले कुछ वर्षों से धीमी गति से चल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Pune Smart City की हकीकत: विकास के बीच बेघर लोगों की जंग, पुणे में पुनर्वास योजनाएं कागजों तक सीमित

फैसला लागू होगा या सरकार करेगी पुनर्विचार, जानिए रिक्शा-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर क्या है अपडेट

Supriya Sule Statement: बारामती उपचुनाव में गरमाई सियासत, FIR में देरी पर सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला

Bhiwandi Kalyan Metro Line-5 फेज 2 को हरी झंडी, 7326 करोड़ की परियोजना से ट्रैफिक जाम से राहत

ये भी पढ़ें :- Pune Smart City की हकीकत: विकास के बीच बेघर लोगों की जंग, पुणे में पुनर्वास योजनाएं कागजों तक सीमित

एमएसआरडीसी का रिंग रोड सोलू गांव तक पहुंचेगा

  • पीएमआरडीए का यह प्रस्तावित रिंग रोड 83 किलोमीटर लंबा और 65 मीटर चौड़ा होगा, जिसके लिए करीब 700 से 750 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। एमएसआरडीसी का रिंग रोड सोलू गांव तक पहुंचेगा, जहां यह पीएमआरडीए के रिंग रोड से जुड़ जाएगा। इसके अंतर्गत आलंदी से नगर रोड पर वाघोली तक लगभग 6.5 किलोमीटर के हिस्से के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्व में ही आरंभ हो चुकी है।
  • पहले चरण में सोलू से 34।65 हेक्टेयर, वडगाव शिंदे से 5.71 हेक्टेयर और निरगुडे से 1.44 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। यह अधिग्रहण सीधे खरीद पद्धति से होगा, जिसमें भू-स्वामियों को नकद मुआवजे या टीडीआर (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) का विकल्प दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आंबेगांव, पिसोली और येवलेवाडी सहित अन्य 11 गावों से भी 92.25 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की योजना है।

Pune pmrda ring road land acquisition rate finalized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 02:05 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.