ठाणे रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Bhiwandi Kalyan Metro Line-5 फेज 2 को हरी झंडी, 7326 करोड़ की परियोजना से ट्रैफिक जाम से राहत

Bhiwandi Kalyan Metro Line-5 के दूसरे चरण के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त फंड मंजूर कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Bhiwandi Kalyan Metro Line-5 Phase 2: महाराष्ट्र सरकार ने आखिरकार ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो प्रोजेक्ट 5 के तहत बची हुई भिवंडी-कल्याण लाइन के लिए अतिरिक्त फंड को मंजूरी दे दी है और टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया है।

इस संबंध में सरकारी ऑर्डर मुंबई में कैबिनेट सब-कमेटी की मीटिंग में मंजूरी दे दी गई है। उक्त जानकारी सपा विधायक रईस शेख ने भिवंडी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

परियोजना पर होंगे 7326 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च

गौरतलब हो कि ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो लाइन-5 प्रोजेक्ट, फेज 2, धामनकर नाका से दुर्गाडी चौक तक और दुर्गाडी-आधारवाड़ी-खड़कपाड़ा-कल्याण और भोईरवाड़ी-उल्हासनगर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए बदली हुई लागत को मंजूरी देने के लिए मंत्रालय में एक मीटिंग हुई। ठाणे-भिवंडी के पहले चरण में 11.900 किलोमीटर की दूरी में 6 स्टेशन होंगे, जिसके लिए 6,741 करोड़ 34 लाख रुपये और फिर धामणकर नाका और दुर्गाड़ी के बीच 10.475 किलोमीटर की दूरी में धामणकर नाका और साईंबाबा नाका के बीच एक भूमिगत लाइन होगी। नियोजित कुल 6 स्टेशनों में से एक स्टेशन गोपालनगर भूमिगत (अंडरग्राउंड) लाइन पर होगा।

पहले फेज का कार्य 97% पूरा

  • थाने कापुर बावड़ी से भिवंडी धामणकर नाका तक मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 97% पूर्ण हो चुका है। संबंधित एमएमआर डीए अधिकारियों की टीम ने विगत सप्ताह भिवंडी दौरा कर वर्ष के अंत तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण होने सहित 2027 की शुरुआत में ही मेट्रो रेल शुरू होने की जानकारी दी है।
  • थाने भिवंडी मेट्रो रेल सेवा का प्रथम चरण शुरू होने से भिवंडीकरों का आवागमन आसान और थकाऊ ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

भिवंडी में बनाया जाएगा अंडरग्राउंड मेट्रो मार्ग

  • मेट्रो परियोजना के लिए 7326 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना को मंजूरी देते समय 8416 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च किए जाने थे, लेकिन अवधि बढ़ने से अतिरिक्त खर्च आएगा।
  • सरकार ने यह फैसला लिया है कि भिवंडी में अंडरग्राउंड मेट्रो रूट निर्माण के दौरान ही भिवंडी कल्याण मार्ग का पहले बना हुआ कल्याण नाका से साईं बाबा तक संकरा फ़्लाईओवर हटाकर 4 लेन का फ़्लाईओवर बनाया जाएगा।
  • मनपा प्रशासन जल्द ही सड़क को चौड़ा करेगा। सरकार की घोषणा से भिवंडी करों में खुशी फैली है। शहरवासियों को अब भिवंडी के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होना दिखाई पड़ने लगा है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे