Supriya Sule Statement: बारामती उपचुनाव में गरमाई सियासत, FIR में देरी पर सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला
Deputy CM Ajit Pawar की विमान हादसे में मौत के मामले में राजनीति तेज हो गई है। Supriya Sule ने महाराष्ट्र सरकार पर एफआईआर दर्ज न करने और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Supriya Sule Statement On Ajit Pawar Plane Crash Row: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मृत्यु के मामले में अब सियासत गरमा गई है।
बारामती उपचुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुले ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य के उपमुख्यमंत्री के साथ इतना बड़ा हादसा हुआ, वहां की सरकार ने अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की।
न्याय के लिए दूसरे राज्य का सहारा
सुप्रिया सुले ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि न्याय दिलाने की कोशिशें महाराष्ट्र के बजाय दूसरे राज्य में हुई। उन्होंने बताया, ‘जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है, वहां रोहित पवार के प्रयासों से एफआईआर दर्ज की गई। महाराष्ट्र सरकार को बहुत पहले ही यह कदम उठाना चाहिए था।’
सम्बंधित ख़बरें
पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
पुस्तक विमोचन: देवाभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अजित दादा के निधन के 3 महीने बाद ही चुनाव दुखद
सांसद सुले ने अजित पवार के निधन के तीन महीने के भीतर ही उपचुनाव कराए जाने पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे असंवेदनशील बताते हुए मतदाताओं से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि अजित पवार के निधन का घाव अभी भरा नहीं है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे भारी संख्या में मतदान कर डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और वोट के जरिए ही अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि दें।
ये भी पढ़ें :- Bhiwandi Kalyan Metro Line-5 फेज 2 को हरी झंडी, 7326 करोड़ की परियोजना से ट्रैफिक जाम से राहत
सत्ता पक्ष के आंदोलन पर सवाल
मुंबई में भाजपा के मोर्वे पर निशाना साधते हुए सुले ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार सबको है, लेकिन सत्ताधारी दल द्वारा सड़कें जाम करना और आम जनता को परेशान करना गलत है। उन्होंने सत्ताधारी दल से आत्ममंथन करने की बात कहते हुए पूछा कि जब विपक्ष को आंदोलन के लिए निर्धारित स्थान दिया जाता है, तो सत्ताधारी दल के लिए अलग नियम क्यों?
