बस में रील बनाना पड़ेगा महंगा, PMPML ने दी सख्त चेतावनी; ड्रंक एंड ड्राइव पर भी शिकंजा
Pune Bus Reel Ban: पुणे में बसों में रील बनाना अब भारी पड़ सकता है। PMPML ने सख्त चेतावनी दी है, वहीं नए साल से पहले पिंपरी-चिंचवड में ड्रंक एंड ड्राइव पर 365 चालान काटे गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
पीएमपीएमएल (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Bus Reel Ban: सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब यात्रियों को भारी पड़ सकती है। पुणे महानगर पालिका परिवहन (PMPML) की बसों में रील और वीडियो शूट करने पर प्रशासन ने सख्ती का रुख अपनाया है।
पीएमपीएमएल अध्यक्ष पंकज देवरे ने साफ कहा है कि सार्वजनिक बसें मनोरंजन या सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की जगह नहीं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बसों में रील बनाने से न सिर्फ यात्रियों की निजता का उल्लंघन होता है, बल्कि कई बार सुरक्षा से भी समझौता होता है। ऐसे मामलों पर अब कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
नए साल से पहले ट्रैफिक पुलिस सख्त
इधर नए साल के जश्न को देखते हुए पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। बीते एक सप्ताह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 365 वाहन चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए। पुलिस उपायुक्त (यातायात) विवेक पाटिल के नेतृत्व में 20 से 28 दिसंबर के बीच प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी कर सघन जांच की गई।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
ये भी पढ़ें :- Maharashtra: भिवंडी मनपा चुनाव से पहले सपा में वर्चस्व की जंग, आजमी बनाम रईस शेख
पुलिस का कहना है कि 31 दिसंबर की रात तक यह अभियान और सख्ती से जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना केवल चालक के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद हर नागरिक की जान के लिए खतरा है।
