पुणे में सीनियर सिटीज़न्स को 30% Property Tax Rebate की खबर निकली फर्जी, PMC ने जारी किया स्पष्टीकरण
पुणे में वरिष्ठ नागरिकों को Property Tax Rebate 30 प्रतिशत देने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। अब पीएमसी प्रशासन ने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए नागरिकों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Senior Citizen Property Tax Rebate: पुणे में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा था।
इस संदेश में दावा किया गया कि पुणे महानगर पालिका (PMC) वरिष्ठ नागरिकों को उनकी निजी आवासीय संपत्तियों के प्रॉपर्टी टैक्स में 30 प्रतिशत की विशेष छूट दे रही है।
इस खबर के फैलते ही शहर के नागरिकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और कई लोग इस योजना के बारे में जानकारी लेने के लिए सक्रिय हो गए। इस वायरल दावे पर अब पुणे महानगर पालिका के टैक्स कलेक्शन विभाग ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: आलंदी के चारों पुल डूबे, 408 वारकरी रेस्क्यू, पाली बल्लालेश्वर मंदिर में बाढ़
छत्रपति संभाजीनगर के ‘नो नेटवर्क’ क्षेत्रों को मिलेगा पानी; वैध नल कनेक्शन के लिए मनपा की एसओपी (SOP) तैयार
पुणे में बारिश का कहर: 3 दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन बेहाल, 270 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
पुणे में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO
विभाग ने आधिकारिक तौर पर बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को Property Tax में 30 प्रतिशत छूट देने का दावा पूरी तरह से गलत और निराधार है। प्रशासन के अनुसार, न तो राज्य सरकार और न ही मनपा स्तर पर ऐसी कोई योजना लागू की गई है।
नहीं है ऐसी कोई सरकारी योजना
पुणे मनपा प्रशासन ने साफ किया कि वर्तमान में कोई भी ऐसी नीति अस्तित्व में नहीं है, जो केवल आयु के आधार पर संपत्ति कर में इतनी बड़ी छूट प्रदान करती हो। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या मनपा के क्षेत्रीय कार्यालय से ही संपर्क करें।
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
टैक्स कलेक्शन विभाग के उपायुक्त रवि पवार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रहे असत्यापित संदेशों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें केवल भ्रम फैलाने के उद्देश्य से वायरल की जाती हैं।
ये भी पढ़ें :- Pune Water Crisis: रोज 1200 टैंकर, IT हब इलाकों में सबसे ज्यादा किल्लत
बिना पुष्टि जानकारी न करें साझा
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रॉपर्टी टैक्स के नियमों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी जानकारी को बिना आधिकारिक पुष्टि के आगे फॉरवर्ड न करें, ताकि अनावश्यक भ्रम और गलतफहमियों से बचा जा सके।
