Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में बारिश का कहर: 3 दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन बेहाल, 270 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

Pune Heavy Rain: पुणे जिले में भारी बारिश के बाद लोनावला में रिकॉर्ड 670 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। मुला नदी उफान पर होने से बस्तियों में पानी भर गया और 270 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 07, 2026 | 08:29 AM

पुणे में मूसलाधार बारिश (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Heavy Rain Lonavala Rainfall Record: पुणे शहर और जिले में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं, जबकि घाट क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव से कई प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं। रेल और बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

बांधों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा

लगातार बारिश से पुणे शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले बांधों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार शाम तक खड़कवासला बांध 34.32 प्रतिशत, पानशेत 31.69 प्रतिशत, वरसगांव 29.60 प्रतिशत, टेमघर 14.99 प्रतिशत, पवना 48.75 प्रतिशत और मुलशी बांध 39.37 प्रतिशत भर चुका था। फिलहाल किसी भी बांध से पानी नहीं छोड़ा गया है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर येरवडा, नगर रोड, ढोले पाटिल रोड और औंध क्षेत्र के 75 परिवारों के करीब 300 लोगों को सुरक्षित राहत केंद्रों में पहुंचाया गया।

बारिश के कारण पुणे शहर में जलभराव, पेड़ गिरने और दीवार ढहने की घटनाओं में तेजी आई है। आपदा प्रबंधन विभाग को ड्रेनेज चोक होने, सड़कों पर पानी भरने, पेड़ और शाखाएं गिरने तथा दीवार ढहने सहित 35 शिकायतें मिलीं, जिनमें अधिकांश का त्वरित निस्तारण किया गया। इसके अलावा, जलभराव की 20 घटनाओं पर
भी कार्रवाई की गई। रविवार शाम से सोमवार तक पेड़ और बड़ी शाखाएं गिरने की 83 घटनाएं दर्ज हुईं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में आफत की बारिश से हाहाकार: रेड अलर्ट के बीच आज भी स्कूल-गार्डन बंद, मिलन सबवे डूबा, प्रशासन हाई अलर्ट

IMD का बड़ा अलर्ट! वाराणसी में झमाझम बारिश, हरियाणा-हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

नागपुर में बादल दे रहे दगा, झमाझम बारिश का इंतजार जारी; 12 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार

पुणे में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO

खोराड बस्ती में नाले की दीवार ढही, कई वाहन बहे

पुणे अग्निशमन विभाग की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाए और यातायात बहाल कराया। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सिंहगढ़ रोड स्थित खोराड बस्ती में नाले की सुरक्षा दीवार ढह जाने से कई दोपहिया वाहन बह गए।

क्रेन और मजदूरों की मदद से वाहनों को बाहर निकाला गया तथा आसपास के खतरनाक हिस्से को भी हटाया गया। वहीं, बोपोडी क्षेत्र में मुला नदी का जलस्तर बढ़ने से कई बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक टीमें राहत कार्य में जुटी रहीं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार: भूस्खलन और हादसों में 29 की मौत, विधानसभा ठप, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख

270 से अधिक लोगों का पुनर्वास

पुणे जिले में 5 और 6 जुलाई को हुई अत्यधिक बारिश के बाद जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत एवं बवाव अभियान चलाया। राजस्व, पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय निकायों की संयुक्त कार्रवाई में 30 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि 270 से अधिक नागरिकों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिले के 27 राजस्व मंडलों में 65 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि मावल में सर्वाधिक 237.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

घाट क्षेत्रों में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़े

घाट क्षेत्रों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गई। लोनावला में 670 मिमी, भिरा में 609 मिमी, ताम्हिणी में 580 मिमी, आंबोणा में 537 मिमी और वालवण में 442 मिमी बारिश हुई। वहीं, चिंचवड़ में 206 मिमी, भोर में 172 मिमी, शिवाजीनगर में 109 मिमी तथा एनडीए क्षेत्र में 98.5 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या अग्निशमन विभाग से संपर्क करने की अपील की है।

Heavy pune rain flooding dams water level rescue operation updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 08:29 AM

Topics:  

  • IMD Red Alert
  • Pune Heavy Rain
  • Pune News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.