पुणे में आवारा कुत्तों के लिए ‘मिशन अन्नदा’, नियमित भोजन के लिए 1 करोड़ का बजट
Pune Municipal Corporation आवारा कुत्तों के लिए ‘मिशन अन्नदा’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत शहर में फीडिंग प्वाइंट बनाकर नियमित भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मिशन अन्नदा आवारा कुत्तों को खाना खिलाने का प्लान (सोर्स- सोशल मीडिया)
PMC Stray Dog Welfare Initiative: पुणे शहर में सड़कों पर भोजन की तलाश में भटकने वाले आवारा कुत्तों के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) एक नई पहल शुरू करने जा रही है।
बेंगलुरु मॉडल की तर्ज पर शहर में ‘मिशन अन्नदा’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत आवारा कुत्तों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
नगर निगम के बजट में इस योजना के लिए 1 करोड़ रुपये की विशेष निधि आवंटित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्थित योजना लागू करने वाली पुणे राज्य की पहली महानगर पालिका होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
पुस्तक विमोचन: देवाभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
शहर में ढाई लाख आवारा कुत्ते
पुणे मनपा की हालिया गणना के अनुसार शहर में लगभग ढाई लाख आवारा कुत्ते मौजूद हैं। अधिकारियों का मानना है कि भोजन की कमी के कारण कुत्तों में आक्रामकता बढ़ जाती है, जिससे राहगीरों को काटने की घटनाएं भी बढ़ती हैं।
इसके अलावा, नसबंदी के दौरान कई कुत्तों का वजन 10 किलो से कम पाया गया है, जिससे उन्हें एनेस्थीसिया देना जोखिम भरा हो जाता है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना जरूरी माना जा रहा है।
फीडिंग प्वाइंट्स पर तय होगा भोजन का समय
पशु चिकित्सकीय अधिकारी डॉ. सारिका फुंडे-भोसले के अनुसार शहर में तय स्थानों पर फीडिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, जहां नियमित समय पर कुत्तों को भोजन दिया जाएगा। इन स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फीडिंग प्वाइंट्स पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि नागरिकों को इस पहल की जानकारी मिल सके और वे भी जागरूक रहें।
ये भी पढ़ें :- पुणे मेट्रो का होगा बड़ा विस्तार, पीसीएमसी और पीएमआरडीए को जोड़ते हुए 200 किमी नेटवर्क की योजना
सफल परीक्षण के बाद बढ़ेंगे फीडिंग प्वाइंट
अधिकारियों के मुताबिक पहले इस योजना को कुछ क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में शहर के अन्य हिस्सों में भी अधिक फीडिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे।नगर निगम का मानना है कि इस पहल से आवारा कुत्तों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और शहर में कुत्तों के हमलों की घटनाओं को भी कम करने में मदद मिलेगी।
