Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां

Pune River Rescue Video: पुणे के गरवारे पुल के पास उफनती नदी के तेज बहाव में फंसे 25 वर्षीय युवक को दमकल जवानों ने अपनी जान पर खेलकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 03, 2026 | 09:24 PM

पुणे दमकल के जवान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Fire Brigade Rescues Youth: पुणे अग्निशमन दल के जवानों ने सोमवार को अपनी सूझबूझ, हिम्मत और त्वरित कार्रवाई की बदौलत उफनती नदी में फंसे एक युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में बड़ी कामयाबी हासिल की, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।

दरअसल, तेज बहाव वाली नदी के बीच एक खंभे से लटककर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे 25 वर्षीय युवक को पुणे अग्निशमन दल के जवानों ने सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जवानों का अभिनंदन किया।

गरवारे पुल के पास शाम 4 बजे मचा हड़कंप

यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है, जब पुणे के गरवारे पुल के नीचे एक युवक के नदी के तेज बहाव में फंसने की सूचना अग्निशमन दल के नियंत्रण कक्ष को मिली। सूचना मिलते ही एरंडवणा अग्निशमन केंद्र की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना

आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी

Bhandara News: भागडी में दूषित जलापूर्ति से हजारों ग्रामीणों पर बीमारियों का खतरा, जल शुद्धिकरण केंद्र की मांग

सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज

मौके पर पहुंचने पर जवानों ने देखा कि युवक नदी के बीचोंबीच तेज बहाव में एक खंभे को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए खड़ा है और बेहद डरा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, जवान बिना समय गंवाए लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग और रस्सी लेकर पानी में उतरे। उन्होंने पहले युवक का हौसला बढ़ाया, फिर उसकी कमर में सुरक्षा रस्सी बांधकर और लाइफ जैकेट पहनाकर सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित नदी के किनारे तक ले आए।

#PMCPune गरवारे पुलाखाली नदीपात्रात दुचाकीवरून जाणाऱ्या तरुणाला पाण्याचा अंदाज न आल्याने तो दुचाकीसहित पाण्याच्या प्रवाहात अडकला होता. त्याने एका खांबाचा आधार घेतला असता अग्निशमन दलाच्या जवानांनी लाईफ रिंग, जॅकेट, रश्शीच्या साह्याने त्याला सुखरूप बाहेर काढले #punefire pic.twitter.com/L8ThYLTpBD — Nilesh Sharad Mahajan (@Nileshmahajn101) August 3, 2026

यह भी पढ़ें: पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना

सुरक्षित बाहर निकलते ही युवक ने ली राहत की सांस

बचाए गए युवक की पहचान सागर आगाव (25), निवासी कर्वेनगर के रूप में हुई है। सुरक्षित बाहर निकलते ही युवक ने राहत की सांस ली, जबकि वहां मौजूद लोगों ने जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की।

इस सफल बचाव अभियान में चालक महेश पांगारकर तथा जवान सचिन आयवले, आशुतोष पिंगले, सागर मुंढे, कमलेश माने, राहुल वाघमोडे और निलेश पाटिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साहस और तत्परता की बदौलत एक अनमोल जिंदगी बचाई जा सकी।

Pune fire brigade rescues youth trapped in flooded river near garware bridge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 09:24 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.