-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Mva Seat Sharing Shiv Sena Shinde 25 Seats Demand
PMC Election 2026: महायुति में तकरार, शिवसेना ने भाजपा से मांगी 25 सीटें
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Nikay Chunav: पुणे मनपा चुनाव को लेकर महायुति में तनाव बढ़ गया है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने भाजपा के सामने 25 सीटों की आधिकारिक मांग रखी है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष दिखा।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौ. AI)
Maharashtra Local Body Election: आगामी मनपा चुनाव को लेकर महायुति के भीतर खींचतान तेज हो गई है। पुणे में शिवसेना (शिंदे गुट) ने भाजपा के सामने 25 सीटों का नया आधिकारिक प्रस्ताव रखा है।
शिवसेना नेता डॉ नीलम गोर्हे ने शनिवार को एक पत्रकार परिषद में स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वार्डवार 25 उम्मीदवारों की सूची मंत्री उदय सामंत को सौंप दी है, जिसके आधार पर यह मांग की गई है।
इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और विजय शिवतारे के बीच भी चर्चा हुई है। हालांकि, पाटिल ने साफ किया कि सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा ही लगाई जाएगी। डॉ। गोहें ने जोर देकर कहा कि पार्टी 25 सीटों की मांग पर अडिग है और गठबंधन में ‘सम्मानजनक’ हिस्सेदारी चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
सीटों की इस घोषणा के बीच पुणे में शिवसैनिकों का असंतोष फूट पड़ा। दो दिन पहले यह चर्चा उठी थी कि शिवसेना केवल 15 सीटों की मांग कर रही है, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने डॉ नीलम गोर्हे के मॉडल कॉलोनी स्थित आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्या आप शिवसेना को मजबूत कर रही हैं या कमजोर ?, क्या पार्टी भाजपा के इशारों पर चलेगी ? कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से जमीन पर मेहनत करने बालों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- Pune विमाननगर में ‘द नॉयर’ पब पर आबकारी विभाग का छापा, 42 गिरफ्तार
क्षमता के अनुसार मांग
विरोध के बीच डॉ गोर्हे ने अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि नगर परिषद के पिछले प्रदर्शन के आधार पर हमारी क्षमता कहीं अधिक है, 165 में से औसतन 47 सीटें जीतने की हमारी क्षमता थी, लेकिन गठबंधन धर्म निभाते हुए हमने केवल 25 सीटों की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करेगी।
Pune mva seat sharing shiv sena shinde 25 seats demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














