Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुठा नदी प्रोजेक्ट बना ‘सफेद हाथी’, खर्च बढ़कर 450 करोड़ पहुंचा, पुणे नदी सुधार योजना पर सवाल

Pune News: पुणे की मुठा नदी सुधार परियोजना पर खर्च बढ़कर 450 करोड़ रुपये पहुंचा। 4.1 किमी का छठा चरण पूरा, पर लागत में भारी इजाफा। बाढ़ नियंत्रण और सौंदर्याकरण को लेकर उठे सवाल।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 30, 2025 | 09:49 AM

मुठा नदी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mutha River Project: मुठा नदी किनारे के विकास और बाढ़ नियंत्रण को लेकर पुणे महानगर पालिका की नदी सुधार परियोजना प्रशासन के लिए सफेद हाथी बन गई है। इस प्रोजेक्ट का छठा चरण पूरी तरह तैयार है, लेकिन बढ़ते खर्च ने सवाल खड़े कर दिए हैं। विठ्ठलवाड़ी से शुरू होने वाले इस 4.10 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच पर कार्य की कुल लागत अब 450 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि शुरू में अनुमान 300 करोड़ रुपये था।

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में मुठा नदी किनारे बाढ़ नियंत्रण और शहर के सौंदर्याकरण के लिए यह योजना अहम मानी जा रही है। सिंहगढ़ रोड के एकता नगर, विठ्ठलनगर और निंबजनगर जैसे निचले इलाके पिछले वर्ष खडकवासला डैम से छोड़े गए पानी के कारण जलमग्न हो गए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मौके का दौरा कर इस क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण उपायों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे।

नदी की चौड़ाई बढ़ाकर 90 मीटर करने की योजना

पुणे महानगर पालिका के प्रोजेक्ट अधीक्षक अभियंता दिनकर गोजारे के अनुसार, वडगांव खुर्द से राजाराम पुल तक नदी की चौड़ाई बढ़ाकर 90 मीटर की जाएगी। एकता नगर में नाले को सीमा दीवार से मजबूती मिलेगी और जैकवेल सिस्टम के माध्यम से बाढ़ का पानी पंपिंग द्वारा बाहर निकाला जाएगा।

वहीं बस्तियों में घुसने वाले पानी के मार्ग पर मलबा डालकर जमीन को ऊंचा किया जाएगा। इस चरण में चार घाट, चार रैंप और दो व्यू प्वाइंट भी विकसित किए जाएंगे।

खर्च में 150 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

परियोजना की शुरुआती लागत 300 करोड़ रुपये अनुमानित थी, लेकिन विस्तृत गणना, निर्माण सामग्री की कीमत, जीएसटी और रॉयल्टी बढ़ने के कारण कुल खर्च 449।91 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। इस बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए महापालिका ने राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से अतिरिक्त फंड की मांग की है।

सौंदर्याकरण-सुरक्षा का दोहरा लक्ष्य

नदी सुधार योजना में केवल बाढ़ नियंत्रण ही नहीं, बल्कि सौंदर्याकरण और पर्यावरणीय सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। राजाराम पुल से हिंगणे तक पैदल और साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। उपलब्ध जगहों पर 12 मीटर चौड़े मार्ग विकसित किए जाएंगे।

100 साल की बाढ़ का अध्ययन

परियोजना की रूपरेखा बनाते समय पिछले 100 वर्षों में आई बाढ़ के आकडे देखे गए। इसके अनुसार किनारों की ऊंचाई औसत जल स्तर से एक मीटर अधिक रखी जाएगी ताकि नदी की वहन क्षमता बढ़ सके, सिंहगढ़ रोड और विठ्ठलवाड़ी क्षेत्र बाढ़ प्रवण घोषित है।

यह भी पढ़ें:- किसान आंदोलन होगा खत्म? आज CM फडणवीस से मिलेंगे बच्चू कडू, जरांगे के नागपुर पहुंचने से नया ट्विस्ट

कार्य शुरू होने से पहले महानगर पालिका, जल सिंचाई विभाग और केंद्रीय जल एवं शक्ति अनुसंधान संस्थान (CSPRS) के वरिष्ठ अधिकारियों की विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी। समिति बारिश, भू-रचना और बाढ़ प्रवाह की दिशा को ध्यान में रखकर तकनीकी सुझाव देगी। 300 करोड़ की मूल लागत वाली परियोजना का खर्च बढ़कर 450 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा।

प्रोजेक्ट अधीक्षक अभियंता दिनकर गोजारे परियोजना पूरी होने पर सिंहगढ़ रोड से लेकर एकता नगर क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित होगा और पुणे शहर की नदी किनारे की सुंदरता को नई पहचान मिलेगी, लेकिन 150 करोड़ रुपये की बढ़ती लागत और लंबे समय से लंबित कार्यों के कारण सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह परियोजना सच में राहत देगी या महापालिका का एक “सफेद हाथी बन जाएगी।

Pune mutha riverfront project cost overrun flood control

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2025 | 09:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

Yes Bank घोटाला: राणा कपूर और अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा! चार्जशीट में किया चौंकाने वाला खुलासा

2

मुंबईकरों को नए साल में मिलेगा तोहफा, बांद्रा ईस्ट स्काईवॉक होगा शुरू, 80% काम पूरा

3

नागपुर से लेकर गोंदिया तक…ACB का भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागृति सप्ताह शुरू, 7 जिलों में अभियान तेज

4

‘भाजपा सबसे बड़ा एनाकोंडा’, संजय राउत ने अमित शाह पर बोला हमला, शिंदे को बताया एनाकोंडा का बच्चा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.