Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sambhaji Nagar: मनपा चुनाव पर कड़ी नजर, 27 भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट

Maharashtra : मनपा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी गई है। साइबर पुलिस ने 27 आपत्तिजनक पोस्ट हटाईं। वहीं जालना में SWEEP अभियान के जरिए मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 30, 2025 | 01:48 PM

छत्रपति संभाजी नगर पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने निगरानी और सख्त कर दी है।

आदर्श आचार संहिता के तहत सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, जातीय तनाव फैलाने और भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वाली सामग्री पर कार्रवाई की जा रही है। साइबर पेट्रोलिंग के दौरान अब तक 27 आपत्तिजनक पोस्ट हटवाई जा चुकी हैं।

साइबर पुलिस निरीक्षक सोमनाथ जाधव ने स्पष्ट किया कि यदि व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री साझा की जाती है तो ग्रुप एडमिन को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने एडमिन्स को सलाह दी है कि ग्रुप में “Only Admin” सेटिंग का उपयोग करें।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग

दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी

संभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप

संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान

सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप ग्रुप पर चौबीसों घंटे निगरानी रख रही है।

जालना में ‘SWEEP’ अभियान से मतदान को लेकर जागरूकता

मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा SWEEP अभियान के तहत शहरभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन गतिविधियों में नव मतदाता, महिलाएं, विद्यार्थी और रिक्शा चालक बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। गणेश नगर स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में नव मतदाताओं को मतदान के महत्व और उनकी भूमिका की जानकारी दी गई।

युवाओं को जोड़ने के लिए सेल्फी प्वाइंट लगाया गया, वहीं विद्यार्थियों ने रंगोली और नारों के माध्यम से मताधिकार का संदेश दिया। कई नव मतदाताओं ने वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर अन्य नागरिकों से मतदान की अपील की।

ये भी पढ़ें :- Municipal Election: मनपा चुनाव मोड में प्रशासन, 6 हजार EVM यूनिट पहुंचीं; एफएलसी प्रक्रिया शुरू

रिक्शा चालकों ने लिया मतदान का संकल्प

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रिक्शा चालकों और वाहन मालिकों से संवाद कर उन्हें स्वयं मतदान करने और यात्रियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। इस दौरान चालकों ने सेल्फी लेकर “हम मतदान करेंगे” का संकल्प व्यक्त किया। शहर के विभिन्न हिस्सों में मतदान जागरूकता से जुड़े पोस्टर भी लगाए गए हैं।

Social media monitoring municipal election cyber patrolling

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 01:48 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.