Pune Murder Case: भिड़े पुल के पास मिले शव की गुत्थी सुलझी, पैसे के विवाद में हत्या
Bhide Bridge Pune Murder Case: भिड़े पुल के पास मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Murder Case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune Murder Case Bhide Bridge: भिड़े पुल के समीप नदी किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है।
अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) और डेक्कन पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग सहित दो व्यक्तियों को हडपसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्नाटक भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। प्राथमिक जांच के अनुसार, यह हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण की गई थी। मुख्य आरोपी की पहचान ओंकार कांबले (27, निवासी पर्वती) के रूप में हुई है।
धारदार हथियार से हुआ हमला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक की पहचान गंज पेठ निवासी कृषल कसबे (42) के रूप में हुई है। रविवार (19 अप्रैल) की सुबह लगभग 7:30 बजे जेड ब्रिज और भिड़े पुल के मध्य नदी किनारे उनका शव बरामद हुआ था, जिनके गले पर किसी धारदार हथियार से घातक प्रहार किया गया था। पुलिस हवलदार आकाश सोनवणे ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान अपराध शाखा को हडपसर में आरोपी की मोटरसाइकिल मिली, जिस पर खून के धब्बे थे और डिक्की में तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
250 करोड़ के साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, आगरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी स्क्रैब कारोबारी को दबोचा
नागपुर में बढ़ा गैंगवार का खतरा: इंदौर की लाला कंपनी फैला रही नेटवर्क, सोशल मीडिया पर युवा को भटकाने की साजिश
अल नीनो और सूखे के खतरे से निपटने की तैयारी: महाराष्ट्र सरकार 175 कोल्हापुर पद्धति के बांधों की करेगी मरम्मत
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Corporation की होर्डिंग नीति ठंडे बस्ते में, फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद यू-टर्न
पुलिस को किया गुमराह
आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से हत्या के बाद अपने कपड़े भी बदले थे। पूछताछ में ओंकार कांबले ने स्वीकार किया कि कृषल कसबे ने उससे 70 हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वापस न करने पर उपजे विवाद में उसने अपने साथी के साथ मिलकर कसबे की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।
