पुणे स्टेशन-जय जवान नगर प्रभाग में कांटे की टक्कर, कांग्रेस का दबदबा बरकरार
Maharashtra Local Body Elections: पुणे मनपा प्रभाग 13 में मतगणना के दौरान भारी तनाव और आधे घंटे का विराम देखने को मिला। अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने 1 सीट जीती।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: पुणे महानगरपालिका चुनाव के प्रभाग क्रमांक 13 (पुणे स्टेशन-जय जवान नगर) के नतीजों में जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला है।
इस प्रभाग की मतगणना सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई, लेकिन शुरुआत से ही केंद्र के प्रवेश द्वार पर पुलिस और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद की स्थिति बनी रही।
मतगणना के शुरुआती दौर में यानी पांचवें राउंड तक कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा था और पार्टी के चारों उम्मीदवार अच्छी बढ़त के साथ आगे चल रहे थे। लेकिन छठे राउंड के दौरान एक ऐसा मोड़ आया जब अचानक मतगणना की प्रक्रिया को आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा, जिससे केंद्र पर तनाव बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
आल्हाट को मिले 10,886 वोट
अंतिम दो राउंड यानी छठे और सातवे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जब आधिकारिक परिणाम घोषित किए गए तो भाजपा ने यहां एक बड़ी सीट झटकने में सफलता हासिल की। भाजपा के निलेश आल्हाट को कुल 10,886 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के कुणाल राजगुरु को 897 वोटों के नजदीकी अंतर से हराकर जीत हासिल की। लेकिन भाजपा पार्टी ने एक सीट पर सेंध लगाई, लेकिन बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। कांग्रेस के शहराध्यक्ष अरविंद शिंदे ने 11,777 वोट पाकर अपनी जीत दर्ज की जबकि सुमैय्या नदाफ ने 15,811 और वैशाली भालेराव ने 10,513 मतों के साथ अपनी सीटें सुरक्षित कीं।
ये भी पढ़ें :- Pune Zilla Parishad Elections: एनसीपी टूटने के बाद पहली अग्निपरीक्षा, पुणे में पवारों की चुनौती
कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर
मतगणना के शुरुआती रुझानों पर नजर डालें तो दूसरे राउंड के अंत तक निलेश आल्हाट को 2248, दीक्षा गायकवाड को 2013, मयूर गायकवाड को 2084 और कुणाल राजगुरु को 3493 वोट मिले थे। वहीं ‘ब’ गुट में सुमैय्या नदाफ 6026 वोटों के साथ अपनी बढ़त को लगातार मजबूत कर रही थीं। इस प्रभाग के अंतिम परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी, जिसमें कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट पर अपना परचम लहराया है।
