- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Election Voting 15 January Political Battle
पुणे मनपा चुनाव: 163 सीटों के लिए 1163 उम्मीदवार, BJP के सामने अजित पवार, किसके पक्ष में जाएगा परिणाम?
Pune News: पुणे मनपा चुनाव का प्रचार थम चुका है। 15 जनवरी को 163 सीटों पर मतदान होगा। दिग्गज नेताओं की रैलियों, मुफ्त सफर के वादों और बदले सियासी समीकरणों ने चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है।
- Written By: आकाश मसने

अजित पवार व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Municipal Election: पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए कई दिनों से चल रहा प्रचार का शोर मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे थम गया। अब कल यानी गुरुवार 15-जनवरी को वोट डाले जाएंगे, आज 14 जनवरी को दिन भर शहर में प्रचार का शोर तो सुनाई नहीं देगा, लेकिन उम्मीदवारों द्वारा अपने स्तर पर संपर्क साधकर अपने मतदाताओं तक आखिरी बार पहुंचने की कोशिश जरुर नजर आएगी।
पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डीसीएम अजीत पवार, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, सुनील तटकरे सहित कई दिग्गज नेताओं की सभाओं और रोड शो से शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मी रहा, दूसरी तरफ मतदान के दिन की तैयारियों और संभावित पैसे बांटने जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए पार्टियों ने अपने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क कर दिया हैं।
165 सीटों के लिए 1,165 उम्मीदवार मैदान में
पुणे महानगरपालिका के लिए 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। शहर के 41 प्रभागों की 165 सीटों के लिए 1,165 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे जिनमें से दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस तरह अब 163 सीटों के लिए 1,163 उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड से बड़ी महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था, कर्ज पर विधानसभा में मुख्यमंत्री का विपक्ष को जवाब
फडणवीस सरकार के घेरे में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे! मुक्ताईनगर जमीन प्रकरण की एसआईटी जांच
‘गेट वेल सून फडणवीस’: हर्षवर्धन सपकाल का पलटवार, मुख्यमंत्री के ‘बुद्धि’ वाले बयान को बताया बहुजनों का अपमान
महाराष्ट्र बनेगा देश की पहली 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था, CM फडणवीस ने बताया खेती से लेकर उद्योग तक का प्लान
चुनाव मैदान में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट), शिवसेना (शिंदे), कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), आम आदमी पार्टी, वंचित बहुजन आघाडी, बहुजन समाज पार्टी और कई निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
बस, मेट्रो के ‘फ्री सफर’ के दावे ने किया असहज
आखिरी दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ कई मंत्री और राज्य स्तरीय नेता शहर में प्रचार के लिए पहुंचे थे। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने पूरे चुनाव अभियान के दौरान पुणे में डेरा जमाए रखा, दूसरी और डिप्टी सीएम अजित पवार ने शुरू में एकतरफा लग रहे चुनाव को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। खास तौर पर पुणेकरों को मेट्रो और बस में मुफ्त सफर देने की घोषणा ने भाजपा को राजनीतिक रूप से असहज कर दिया है जिसके बाद भाजपा की ओर से अजीत पवार पर तीखे हमले किए गए।
इस चुनाद में न तो महायुति और न ही महाविकास आपाड़ी अपने पारंपरिक रूप में दिखी। भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरी। वहीं महाविकास आघाड़ी में अंतिम समय में टूट पड़ गई, जब शरदचंद्र पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस ने ऐन वक्त पर अजित पवार की पार्टी से हाथ मिला लिया। इसके चलते कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ही आघाड़ी में बचे जिन्होंने मनसे को साथ लिया।
Pune municipal election voting 15 january political battle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
O Romeo Collection: 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी शाहिद कपूर की ओ रोमियो, गिरती कमाई ने बढ़ाई टेंशन
Mar 12, 2026 | 09:10 AMGlobal Oil Crisis: भारत ने किया IEA के आपात भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने का स्वागत
Mar 12, 2026 | 09:05 AMकुंभ 2027 की तैयारी: एलोरा के घृष्णेश्वर मंदिर परिसर में होंगे विकास कार्य, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Mar 12, 2026 | 09:04 AMधोनी से लेकर रोहित-सूर्या तक, 19 साल में कैसे 10 गुना बढ़ा जीत का इनाम? BCCI कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड
Mar 12, 2026 | 08:57 AMIPL 2026 के लिए ऐसी है सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें टीम में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Mar 12, 2026 | 08:48 AMईरान से जंग के बीच भारत पर ‘टैरिफ बम’ गिराने की तैयारी में ट्रंप, चीन समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच
Mar 12, 2026 | 08:47 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव 18 मार्च को, भाजपा-शिवसेना गठबंधन की बढ़त; सियासी हलचल तेज
Mar 12, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














