पुणे में अनिश्चितता के बीच शिवसेना नेता का दावा: भाजपा के साथ गठबंधन बरकरार
Maharashtra Civic Polls: पुणे नगर निगम चुनाव को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच शिवसेना मंत्री उदय सामंत ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में सभी 29 नगर निगम चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra Civic Polls:पुणे नगर निगम चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune Municipal Election: शिवसेना के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में होने वाले सभी 29 नगर निगमों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने यह बयान पुणे नगर निगम चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच बनी अनिश्चितता के बीच दिया। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा और शिवसेना के बीच पुणे नगर निगम (पीएमसी) चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर टकराव जारी है। पीएमसी में कुल 165 सीटें हैं।
सूत्रों के अनुसार, महायुति का नेतृत्व कर रही भाजपा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 15 से 16 सीटें देने की पेशकश की है। हालांकि, मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक पीएमसी चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन सकी। जहां एक ओर शिवसेना के कुछ स्थानीय नेताओं ने गठबंधन टूटने का दावा किया है, वहीं मंत्री सामंत ने इन अटकलों को खारिज किया।
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को पुणे समेत राज्य के सभी 29 नगर निगमों में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा और शिवसेना का गठबंधन पूरी तरह कायम है। सामंत ने कहा,“भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को एबी फॉर्म (पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए आवश्यक) वितरित किए हैं। इसी तरह हमने भी एबी फॉर्म वितरित किए हैं। सीट बंटवारे को लेकर हमारे पास दो जनवरी तक का समय है, जो नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है।”
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
ये भी पढ़े: भाजपा-शिवसेना सीट बंटवारे से आरपीआई (ए) को बाहर रखना ‘विश्वासघात’: रामदास आठवले
15 जनवरी को मतदान
उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सीट बंटवारे से जुड़ी स्थिति को सुलझा लेंगे। पुणे नगर निगम समेत राज्य के सभी 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना अगले दिन की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
