Pune District की 17 नगरपालिकाओं में अजीत पवार गुट का दबदबा, भाजपा पीछे
Maharashtra Nagar Parishad Result: पुणे जिले की 17 नगरपालिकाओं और पंचायत चुनावों में अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकां ने 10 नगराध्यक्ष पद जीतकर राजनीतिक दबदबा कायम किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे जिले की 17 नगरपालिकाओं और पंचायतों के चुनाव परिणामों में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकां ने जोरदार सफलता हासिल की है। अजीत गुट के 10 उम्मीदवार नगराध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं, जबकि भाजपा और शिंदे सेना के प्रत्येकी 3-3 नगराध्यक्ष पद जीतने में सफल रहे।
नगराध्यक्ष पदों के विजेता हैं बारामती में सचिन सातव, लोणावला में राजेंद्र सोनवणे, दौंड में दुगदिवी जगदाले, शिरूर में ऐश्चयों पाचरणे, जेजुरी में जयदीप बारभाई, भोर में रामचंद्र आवारे, मालेगांव में सुयोग सातपुते, उरुली फुरसुंगी में संतोष सरोदे, इंदापूर में भरत शाह और वडगाव मावल आंबोली में ढोरे।
अन्य नगराध्यक्ष विजेताओं में चाकण में शिवसेना की मनीषा गोरे, सासवड में भाजपा की आनंदी काकी जगताप, आलंदी में भाजपा के प्रशांत कुराडे, तलेगांव में भाजपा महायुति के संतोष दाभाडे, जुन्नर में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की सुजाता काजले, राजगुरुनगर में मंगेश गुंडा और मंचर में राजश्री गांजले शामिल हैं। इन परिणामों से स्पष्ट है कि पुणे जिले में अजीत गुट ने राजनीतिक दबदबा कायम रखा है, जबकि भाजपा और शिंदे गुट को सीमित सफलता ही मिल पाई।
सम्बंधित ख़बरें
PMRDA के तहसील कार्यालयों की बदहाली उजागर, न सुविधाएं न अधिकारी; नागरिकों को मुख्यालय के लगाने पड़ रहे चक्कर
तालाब और नदी सफाई में नई तकनीक की एंट्री, पुणे में ‘फ्लोटिंग स्पाइडर मशीन’ का सफल परीक्षण
पुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
केतन अग्रवाल हत्या कांड में नया मोड़, सिया के भाई से पूछताछ; मोबाइल चैट्स से खुल सकते हैं कई राज
ये भी पढ़ें :- Maharashtra: शिरपुर नगर परिषद जीत के बाद बवाल, पथराव से फैली सनसनी
कराड में शिंदे और शरद गुट को सफलता
यशवंतराव चव्हाण की कर्मभूमि कराड में नगराध्यक्ष पद पर शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद गुट) के उम्मीदवार विजयी रहे। भाजपा के सातारा जिलाध्यक्ष आतुल भोसले को हार का सामना करना पड़ा। कराड में शिवसेना (शिंदे गुट) के राजेंद्रसिंह यादव नगराध्यक्ष पद पर विजयी हुए और उन्होंने भाजपा तथा कांग्रेस के उम्मीदवारों को परास्त किया। नगरसेवक पदों के परिणाम इस प्रकार हैं: कराड में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद गुट) के 13, शिवसेना (शिंदे गुट) के 6। भाजपा के 11 और निर्दलीय के 1 उम्मीदवार निर्वाचित हुए।
